रायपुर। हरियाणा दौरे के लिए रवाना हो गए हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साथ ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी इस दौरे में शामिल हैं. सीएम साय और उप मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 7:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सीएम साय सड़क मार्ग से हरियाणा के 11:00 बजे पंचकूला पहुंचेंगे. जहां दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद 1:30 बजे मुख्यमंत्री वापस चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां आयोजित सीएम कॉन्क्लेव में 3:00 बजे शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 5:00 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से 7:00 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. सीएम साय रात 9:30 बजे हरियाणा से वापस रायपुर लौटेंगे.
Trending
- खनन परियोजनाओं का हो गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध क्रियान्वयन- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…
- 1 से 3 फरवरी तक सजेगा सिरपुर महोत्सव 2026, लोक-शास्त्रीय-सूफी और बॉलीवुड संगीत का अनूठा संगम….
- रणजी ट्रॉफी: आखिरी दिन मैच ड्रॉ कराने उतरेगा छत्तीसगढ़…..
- महासमुंद : जिले में 10 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी, 399 प्रकरणों में 1.69 लाख क्विंटल जब्त
- ISPL सीजन 3 में शामिल हुए सलमान खान
- केंद्रीय बजट 2026-27 पर भड़कीं सीएम ममता बनर्जी
- केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- सतत् विकास के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक – श्री डेका

