जगदलपुरl पिछले तीन वर्षों में यहां पर्यटकों की संख्या सवा लाख तक बढ़ गई है। वर्ष 2021 में पर्यटकों की संख्या 92 हजार थी। पिछले वर्ष यह आंकड़ा दो लाख के पार पहुंच गया। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक बनाए जाने के बाद से गणवीर ने 200 वर्ग किमी के उद्यान क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाई।
भारतीय वन सेवा अधिकारी धम्मशील गणवीरभारतीय वन सेवा अधिकारी धम्मशील गणवीर ,कांगेर घाटी क्षेत्र में प्रकृति और सांस्कृतिक पर्यटन का मॉडल तैयार किया। इससे यह क्षेत्र आदिम संस्कृति के साथ ही प्राकृतिक पर्यटन का केंद्र बनकर उभरा है, जबकि अब तक इस क्षेत्र को केवल तीरथगढ़ या कोटमसर गुफा के नाम से जाना जाता था।