- Airtel Recharge Plans: ₹299 वाला प्लान बंद, अब ₹349 से शुरू हुआ डेली डेटा वाला रिचार्ज; जानें नए प्लान में क्या मिलेगा..
- Jio Credit में Bank of America का बड़ा निवेश..
- पिता के निधन से भावुक हुए लियोनेल मेसी
- समय रैना के ‘India’s Got Latent’ में तंजानियाई छात्र के खुलासे पर बवाल, भारतीय टैक्सपेयर्स ने उठाए सवाल…
- रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में, 17 टोलियां दिखाएंगी परेड का दमखम; आज फुल ड्रेस रिहर्सल
- छत्तीसगढ़ में 5 महीने से नए LPG कनेक्शन बंद, 2 लाख से ज्यादा आवेदन लंबित; अब 10 किलो का प्रीमियम फाइबर सिलेंडर देगा विकल्प
- रायपुर में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम ठप, 7 महीने से ज्यादा समय से ITMS का संचालन प्रभावित; 8 करोड़ का भुगतान अटका…
- हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..
Author: Inside News
Airtel Recharge Plans: ₹299 वाला प्लान बंद, अब ₹349 से शुरू हुआ डेली डेटा वाला रिचार्ज; जानें नए प्लान में क्या मिलेगा..
भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने डेली डेटा वाले कई पुराने प्लान अपनी मौजूदा लिस्ट से हटा दिए हैं। इनमें 1GB और 1.5GB प्रतिदिन डेटा देने वाले कई रिचार्ज प्लान शामिल हैं। इस बदलाव के बाद डेली डेटा वाले अनलिमिटेड प्लान की शुरुआती कीमत ₹349 हो गई है। हालांकि, किसी भी प्लान को रिचार्ज करने से पहले अपने नंबर पर उसकी मौजूदा उपलब्धता और सभी बेनिफिट जरूर जांच लेना चाहिए, क्योंकि टेलीकॉम प्लान की उपलब्धता सर्कल, नंबर और समय के हिसाब से बदल सकती है। ₹299 वाला Airtel प्लान अब नहीं दिख…
मुकेश अंबानी की Jio Financial Services और अमेरिकी बैंकिंग दिग्गज Bank of America के बीच बड़ा बिजनेस समझौता हुआ है। दोनों कंपनियों ने Jio Credit Limited में ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए पक्का समझौता किया है। समझौते के तहत Bank of America, Jio Credit में 49.9 फीसदी तक हिस्सेदारी हासिल करने जा रहा है। इस निवेश का कुल मूल्य करीब 18,268 करोड़ रुपये यानी लगभग 1.9 अरब अमेरिकी डॉलर बताया गया है। यह डील भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल लेंडिंग और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सेक्टर के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। Jio Credit में कैसे होगी दोनों कंपनियों…
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद बेहद भावुक हैं। पिता के साथ उनका रिश्ता सिर्फ परिवार तक सीमित नहीं था, बल्कि जॉर्ज मेसी उनके पूरे फुटबॉल करियर में एक मजबूत सहारा रहे। पिता के निधन के बाद मेसी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात कही। उन्होंने संकेत दिया कि फुटबॉल उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा रहा है, लेकिन पिता के बिना अब मैदान पर आगे बढ़ना उनके लिए पहले जैसा आसान नहीं होगा। मेसी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उन्हें…
समय रैना के ‘India’s Got Latent’ में तंजानियाई छात्र के खुलासे पर बवाल, भारतीय टैक्सपेयर्स ने उठाए सवाल…
नई दिल्ली। कॉमेडियन समय रैना का शो ‘India’s Got Latent’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस बार विवाद किसी आपत्तिजनक मजाक को लेकर नहीं, बल्कि शो में पहुंचे एक तंजानियाई छात्र द्वारा भारत में मिलने वाली सरकारी स्कॉलरशिप और स्टाइपेंड से जुड़े कथित खुलासे को लेकर है। छात्र की बात का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ भारतीय टैक्सपेयर्स ने सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए हैं। इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। हालांकि, यहां एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि वीडियो में छात्र…
रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में, 17 टोलियां दिखाएंगी परेड का दमखम; आज फुल ड्रेस रिहर्सल
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी रायपुर में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और तिरंगा फहराएंगे। मुख्य समारोह से पहले आज पुलिस परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जा रही है। इसमें परेड में शामिल होने वाली सभी टुकड़ियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास कर रही हैं। रिहर्सल के…
छत्तीसगढ़ में 5 महीने से नए LPG कनेक्शन बंद, 2 लाख से ज्यादा आवेदन लंबित; अब 10 किलो का प्रीमियम फाइबर सिलेंडर देगा विकल्प
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए घरेलू LPG कनेक्शन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में करीब पांच महीने से नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी नहीं हो रहे हैं। इसके चलते गैस एजेंसियों के पास नए कनेक्शन के लिए किए गए 2 लाख से ज्यादा आवेदन लंबित बताए जा रहे हैं। ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं के लिए अब 10 किलो क्षमता वाला प्रीमियम फाइबर LPG सिलेंडर पेश करने की तैयारी की है। यह नया सिलेंडर पारंपरिक धातु वाले सिलेंडर से अलग होगा। इसे हल्का और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे उपभोक्ता सिलेंडर के अंदर…
रायपुर में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम ठप, 7 महीने से ज्यादा समय से ITMS का संचालन प्रभावित; 8 करोड़ का भुगतान अटका…
रायपुर। राजधानी रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने के लिए शुरू किया गया इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) पिछले 7 महीने से ज्यादा समय से प्रभावित है। संचालन और मेंटेनेंस का काम संभाल रही L&T कंपनी का करीब 8 करोड़ रुपए का भुगतान लंबित होने के कारण सिस्टम का रखरखाव और संचालन बंद बताया जा रहा है। इसका सीधा असर शहर की ट्रैफिक मॉनिटरिंग, नियमों के उल्लंघन पर नजर रखने और सर्विलांस व्यवस्था पर पड़ रहा है। शहर में लगाए गए कई कैमरे और ट्रैफिक से जुड़े उपकरण खराब होने के कारण स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम की कार्यक्षमता…
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..
छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सोंधी महक, खेत-खलिहानों की परंपराएं, लोकगीतों की स्वर लहरियां, मांदर की थाप, गेड़ी का उल्लास और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू – प्रदेश के प्रथम लोक पर्व हरेली तिहार पर आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी में बदल गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधि-विधान से भगवान शिव, गौमाता और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर प्रदेश में अच्छी वर्षा, भरपूर फसल, किसानों की समृद्धि और सभी परिवारों की सुख-खुशहाली की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न निगम-मंडल एवं आयोगों के…
बस्तर में शांति, एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश लेकर बुधवार को नारायणपुर जिला मुख्यालय के हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड से ‘बस्तर तिरंगा यात्रा 2026’ का शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप बाइक पर तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व करते हुए रवाना हुए, जिसे क्षेत्र के विभिन्न समाज प्रमुखों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस्तर तिरंगा यात्रा के आयोजन में शामिल बच्चों से मंत्री द्वय ने उनके बीच पहुंच कर आत्मीयता के साथ मुलाकात की और सभी का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास का बिगुल फूंकते…
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरुण परगनिहा ने दी डॉ तीजन बाई को श्रद्धांजलिछत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को अपनी अनुपम साधना से विश्वभर में सम्मान दिलाने वाली पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई जी के गृह ग्राम गनियारी में आज उनके दशगात्र पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।स्व. डॉ. तीजन बाई जी ने छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा को विश्व मंच पर गौरवान्वित किया। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध बनाने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनकी अमिट विरासत सदैव हमारा मार्ग आलोकित करती रहेगी।
