रायपुर। हरियाणा दौरे के लिए रवाना हो गए हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साथ ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी इस दौरे में शामिल हैं. सीएम साय और उप मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 7:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सीएम साय सड़क मार्ग से हरियाणा के 11:00 बजे पंचकूला पहुंचेंगे. जहां दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद 1:30 बजे मुख्यमंत्री वापस चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां आयोजित सीएम कॉन्क्लेव में 3:00 बजे शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 5:00 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से 7:00 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. सीएम साय रात 9:30 बजे हरियाणा से वापस रायपुर लौटेंगे.
Trending
- पवन सिंह और धनश्री वर्मा का वायरल वीडियो..
- Hyundai और Marico: इन कंपनियों के शेयरों में इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान तेज हलचल देखी गई।
- भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में सुधार की उम्मीदों ने बाजार को सकारात्मक दिशा दी।
- स्मृति मंधाना का शतक, भारत को मिली जीत..
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा फरसाबहार क्षेत्र के लिए दी गई बड़ी सौगात – ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण…
- प्रदेश में अब तक 1026.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
- राजभवन में आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह…
- स्वच्छता को जिंदगी का हिस्सा बनाएं – श्री अरुण साव…