सूरजपुर। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तड़के सुबह कांग्रेस पार्षद गंगाराम रवि अपने परिवार के साथ जशपुर की ओर जा रहे थे. तभी घने कोहरे की वजह से अनंत्रित होकर कार पड़े से टकरा गई. इस हादसे में पार्षद की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार, बिश्रामपुर नगर पंचायत पार्षद कांग्रेस नेता गंगाराम रवि की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. वह वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद थे. गंगाराम रवि अपने परिवार के साथ जशपुर की ओर जा रहे थे. इस दौरान घने कोहरे की वजह से बगीचा के पास अनंत्रित होकर कार पड़े से जा टकराई. जिसके कारण पार्षद की मौत हो गई है. वहीं पत्नी सहित तीन लोग घायल हैं,जिनका इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. ममले की सूचना पर पोलइ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
Trending
- पत्नी के ताने से भड़का पति, गमछे से गला घोंटकर की हत्या; वारदात के बाद खुद पिता को जगाकर बताया सच..
- अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री श्री साय….
- उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने रजत जयंती उद्यान को जनसेवा में किया समर्पित..
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…
- रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर, 360 करोड़ से ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…
- रायगढ़ : 12वीं हिन्दी विशिष्ट परीक्षा अब 10 अप्रैल को
- Sonam Kapoor ने छोटे बेटे संग शेयर की क्यूट फोटो, इमोशनल कैप्शन पढ़ फैंस हुए भावुक…
- राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन…

