रायपुर. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को विभागीय बैठक ली. जिसमें उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की. बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि हर योजना का लाभ लोगों तक 100% तक पहुंचे ये प्रयास है. पीने का पानी हर घर तक पहुंचे इसी मिशन को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन को लेकर प्रगति कर रहा है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में इस योजना के तहत कोई काम नहीं किया गया. थोड़े दिन रुकिए इसमें कितना भ्रष्टाचार हुआ है वो भी सामने आ जाएगा.समीक्षा बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों के सभा में गुणवत्ता सर्टिफिकेट लिया जाएगा. गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. दोषी चाहे वो अधिकारी हो या ठेकेदार कार्रवाई होना तय है. साव ने बताया कि समीक्षा के दौरान बहुत सारी शिकायतें आई हैं.
Trending
- प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरुण परगनिहा ने डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि….
- चरोदा भिलाई के भाजपा युवा नेता तरुण परगनिहा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी..
- भिलाई में सहकार भारती ने मनाया सहकार सप्ताह, सहकारिता को मजबूत बनाने पर दिया जोर…
- दोहरे स्वर्ण पदक के साथ जयदीप बने भारत के धुरंधर खिलाड़ी
- धमतरी में 53 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ा फैसला, दो तस्करों को 10-10 साल की सजा, 1-1 लाख रुपये का जुर्माना….
- 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, स्पीकर डॉ. रमन सिंह से मिले CM साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत….
- नकटी गांव मामले पर आज कांग्रेस की प्रेस वार्ता, जांच समिति रखेगी अपना पक्ष, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाएगी सवाल..
- अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने रचाई शादी, बहन की विदाई पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, मां मोना कपूर को किया याद….

