बीजापुर। बस्तर संभाग के टेकुलगुडम में नक्सलियों ने पुलिस जवानों के कैंप में हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, हमले में 14 जवान घायल हुए है वहीं 3 जवानों के शहीद होने की खबर है।
घटना जगरगुड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले में नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर हमला किया है। जिसमें 14 जवान घायल हुए हैं। वहीं 3 जवान शहीद हो गए है।
मंगलवार को जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में कोबरा-एसटीएफ, डीआरजी की टीम सर्चिंग कर रही थी। तभी दोपहर 3 से 4 बजे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।
No Comment! Be the first one.