जशपुर। जिले के सोगड़ा गांव में खेत में धान की रोपा लगा रही 5 लड़कियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं. इस घटना में सभी पांचों लड़कियां झुलस गईं. घटना के बाद सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.रुवार की शाम सोगड़ा गांव में बारिश के बीच पांच लड़कियां खेत में धान की रोपाई कर रही थीं. इस दौरान अचानक आकाशीय गाज गिरी, जिससे सभी लड़कियां झुलस गईं. सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया. फिलहाल, सभी घायलों की स्थिति सामान्य है.
Trending
- क्रिकेट: भारत बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स टेस्ट
- दक्षिण भारत की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का निधन87 वर्ष की उम्र में बेंगलुरु में उन्होंने अंतिम सांस ली।
- राजनांदगांव के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट …
- रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बनेगी अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म..
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जैन समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की।
- छत्तीसगढ़ सरकार की “बिहान” ने प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सफलता प्राप्त की..
- राज्यपाल श्री रमेन डेका से छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष ने राजभवन में सौजन्य भेंट की…
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है।