रायपुर। हरियाणा दौरे के लिए रवाना हो गए हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साथ ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी इस दौरे में शामिल हैं. सीएम साय और उप मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 7:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सीएम साय सड़क मार्ग से हरियाणा के 11:00 बजे पंचकूला पहुंचेंगे. जहां दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद 1:30 बजे मुख्यमंत्री वापस चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां आयोजित सीएम कॉन्क्लेव में 3:00 बजे शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 5:00 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से 7:00 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. सीएम साय रात 9:30 बजे हरियाणा से वापस रायपुर लौटेंगे.
Trending
- नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी…
- छत्तीसगढ़ में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, 25 मार्च से तीन शहरों में आयोजन…
- रायपुर में बड़ा हादसा: रामकृष्ण अस्पताल के सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, परिजनों का हंगामा…
- Nora Fatehi-Sanjay Dutt का ‘सरके चुनर’ विवादों में, अश्लीलता के आरोप में शिकायत दर्ज…
- सोने-चांदी में फिर आई तेजी, MCX पर उछले दाम—जानें आज का लेटेस्ट रेट…
- Donald Trump का बड़ा बयान: ‘हमें किसी की जरूरत नहीं, अकेले ही ईरान को हराएंगे’…
- अबूझमाड़ की बेटी वनिता नेताम ने ‘आदि पर्व 2026’ में रचा इतिहास : वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम…
- Sachin Pilot का वार: ‘दबाव में फैसले ले रही भाजपा सरकार’, रायपुर में कांग्रेस का घेराव…

