उत्तराखंड l उत्तराखंड में एक बार फिर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के बदलने की चर्चाएं तेज़ हो गई है कांग्रेस के बड़े नेता 2027 चुनाव से दो साल पहले ही प्रदेश अध्यक्ष के बदलने की बात कर रहे है इसको लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस प्रदेश में मज़बूत हुई है उनके कार्यकाल के दौरान बद्रीनाथ और मैंगलोर विधानसभा उपचुनाव जीते है .

हाल ही में हुए निकाय चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है 13 में से 7 ज़िले निकायों में कांग्रेस ने जीते है वहीं नैनीताल, भवाली, गैरसैण, रानीखेत,जोशीमठ जैसी जगह कांग्रेस जीती है जो उत्तराखंड की पहचान है चुनाव के समय प्रदेश अध्यक्ष बदलने से पार्टी का नुकसान होता है इसलिए प्रीतम सिंह ठीक कह रहे है प्रदेश अध्यक्ष बदलना है तो अभी बदलिए। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के हटने की चर्चाओं को लेकर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि ये कांग्रेस का अंदरूनी मामला है लेकिन कांग्रेस की गुटबाजी सभी मंचों पर नज़र आती है जिससे कांग्रेस का आज ये हाल हो गया है कांग्रेस आज पतन की तरफ बढ़ रही है।
