उत्तर – प्रदेश l विधानसभा अध्यक्ष ने सपा सदस्यों को बाहर जाने को कहा
अगर पॉइंटेड सवाल पूछेंगे तो सभी 18 सवाल का जवाब हम देंगे…
जो विभिन्न परियोजनाएं हैं उनको क्रियान्दित किया जाता है…
आशा वर्कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं.…
वर्तमान में 6000 से लेकर 11000 तक रुपए हमारी सरकार करती है.…
2025 और 2026 में इनको₹3000 करने का प्रावधान है….
हमारी सरकार ने इनका जीवन बीमा सुविधा दे रखी है..
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बयान
विधानसभा में शुरू हुआ विपक्ष का हंगामा…
ब्रजेश पाठक द्वारा सदन में मुलायम सिंह यादव पर की गई टिप्पणी पर हंगामा।सपा विधायकों का हंगामा,ब्रजेश पाठक का इस्तीफा मांगा।
हंगामे के बीच विपक्ष ने प्रश्न नहीं किया इस लिए प्रश्नकाल समाप्त…
विधानसभा में लगा नारा, नेता जी का ये अपमान नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे” सदन में हंगामा
सतीश महाना हुए गुस्से से लाल, कुर्सी छोड़ बोले ये नहीं चलेगा
सतीश महाना ने सपाइयों से पूछा बताइए क्या अपमान किया है, मै मंगवाऊंगा माफी

विधान सभा में सपा का हंगामा……………….
सपा विधायक समरपाल सिंह के एक सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूछा- नेताजी (मुलायम सिंह) का सम्मान तो बहुत किया। सपा वाले नेताजी की हर बात मानते हो। क्या वह बात भी मानेंगे। लड़कों से गलती हो जाती है।
इसके बाद विधानसभा में सपा विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सतीश महाना ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। कहा- हर बात को निगेटिव मत लीजिए।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय खड़े हो गए। उन्होंने कहा-नेता जी सम्मानित व्यक्ति रहे हैं। उनके लिए इस तरह की बात नहीं की जानी चाहिए। मंत्री जी ने जानबूझकर ऐसा बोला कि विवाद हो जाए।
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि सदन में किसी का नाम नहीं लिया गया। मुलायम सिंह सबके आदरणीय नेता हैं। किसी का नाम नहीं लिया गया है।