गरियाबंद l छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना के विरोध में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेसियों ने रैली निकाल प्रदेश शासन का पुतला फूंका तो वही इस घटना ने प्रदेश में नाराजगी भी पैदा कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य संजय नेता में तो यहां तक कह दिया कि अब रायपुर का नाम रायपुर न रखकर चाकूपुर रख देना चाहिए क्योंकि सरकार अब रायपुर को संभालने की स्थिति में नहीं है रोज चाकू बाजी और बलात्कार अपहरण हो रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मासूम बच्ची के साथ हुए अनाचार और हत्या की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध के खिलाफ आज मंगलवार को जिले के मैनपुर देवभोग कांग्रेस कमेटी ने नगर में एक जंगी रैली निकाली।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। दुगँ की यह घटना छत्तीसगढ़, के लिए एक गंभीर सवाल खड़ा करती है।कांग्रेस ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
संजय नेताम जिला पंचायत सदस्य ने कहा- पहचान -गले पे जय जोहर का टाबेल डाले हुए….
छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार निष्क्रिय बनी हुई है। हम मांग करते हैं कि इस जघन्य अपराध के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

रामकृष्ण ध्रुव ..अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर ने कहा पहचान- गोल गले सफेद टीशर्ट
जब देश में कन्याभोज हो रहा था, तब दुर्ग में एक मासूम बच्ची के साथ अनाचार और हत्या की घटना हुई। भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में बेटियां, माताएं, बहनें सुरक्षित नहीं हैं। दुराचार की घटनाएं बढ़ गई हैं, और सरकार चुप्पी साधे हुए है।
महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर ने कहा पहचान-हरा पट्टी का गमछा का पगड़ी
भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची। चाकूबाजी, लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई हैं। जनता में असुरक्षा और भय का माहौल है। यह सरकार आम लोगों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।