Author: Inside News

रायपुर। गर्मी को देखते हुए शासकीय-अशासकीय स्कूलों के संचालन समय में बदलाव के लिए एनएसयूआई ने रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है.  वर्तमान में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिससे छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और स्कूल स्टॉफ भी परेशान है. ऐसे में छात्रों की परेशानी को देखते हुए एनएसयूआई वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे के साथ संगठन से जुड़े छात्रों ने रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है.  वर्तमान में तापमान वृद्धि होने के कारण छात्र-छात्राओं को गर्मी से बचाव के लिए जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, केन्द्रीय विद्यालय,…

Read More

रायपुर।लोकसभा चुनाव 2024 के तहत कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के नेतृत्व में आज मतदाता जागरूकता की रैली का आयोजन किया गयाl भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए समय-समय पर कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह और जिला प्रशासन की टीम कलेक्ट्रेट से मतदाता जागरूकता की तख्ती लेकर बाइक से निकली. बाइक रैली घड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, फूल चौक, तात्यापारा चौक, आमापारा, आजाद चौक, आश्रम से होकर अनुपम गार्डन पहुंची. अनुपम गार्डन में कलेक्टर ने बाइक रैली में शामिल लोगों और गणमान्य…

Read More

रायपुरl  8 अप्रैल को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर दौरे पर आ रहे हैं. इसे लेकर कैबिनेट मंत्री टंकराम ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पूरे कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं. प्रधानमंत्री जब भी प्रदेश में आते हैं तो पूरा प्रदेश राममय हो जाता है. पार्टी के कार्यकर्ता नेता सभी उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को लेकर लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर मंत्री टंकराम वर्मा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि उनकी जो योजनाएं हैं, जो गारंटी दे रहे हैं,…

Read More

बीजापुर l छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल की रात्रि को जिला बीजापुर के थाना गंगालूर से डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान दिनांक 02.04.2024 को प्रातः लगभग 06:00 बजे ग्राम लेंड्रा के जंगल में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 04 माओवादी का शव एवं 01 LMG आटोमेटिक हथियार/BGL launchers & हथियार बरामद किये है। सर्चिंग जारी है। अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

Read More

खैरागढ़l  खैरागढ़ जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. बता दें कि इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक एक युवती का दुपट्टा बाइक के चक्के में फंस गया और बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई. बाइक चालक कैलाश वर्मा और तीसरी युवती लीलावती का इलाज खैरागढ़ सिविल अस्पताल में चल रहा है. मगर इस घटना में एक युवती रेशमी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी युवती विक्टोरिया पाल ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया.

Read More

 छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्र कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन 4 अप्रैल तक भरे जाएंगे।राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल 2 अप्रैल को शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल करेंगे। महासमुंद से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू भी 2 अप्रैल को ही नामांकन दाखिल करेंगे।

Read More

दुर्ग।  पावर हाउस भिलाई में तीन दर्शन मन्दिर के पास BMW कार में मिली लाश की शिनाख्त टाटा लाइन कैंप 1 के रहने वाले 45 वर्षीय नसीम बेग के रूप में हुई है. यह बीएमडब्ल्यू कार बिकने के लिए करीब 3 महीने से नेशनल हाइवे 53 के किनारे सर्विस रोड पर खड़ी हुई थी. इस कार के पास से लगातार बदबू उठने से कुछ लोगों ने कार विक्रेता को सूचना दी और उसने जब कार के दरवाजे खोले तो अंदर से एक युवक की सड़ी हुई लाश देख पुलिस को खबर की. जिसके बाद छावनी पुलिस मौके पर पहुंंची औऱ…

Read More

छत्तीसगढ़ के बाकी 4 सीटों के उम्मीदवार घोषित कांग्रेस की सातवीं लिस्ट आई छत्तीसगढ़ के बाकी 4 सीटों के उम्मीदवार घोषित कांग्रेस की सातवीं लिस्ट आई

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर नगर निगम के फिल्टर प्लांट विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेंद्र ने बताया कि आज सुबह मेन्टेन्स के चलते बिजली विभाग ने बिजली सप्लाई साढ़े तीन घण्टे तक बन्द रखा था. इस वजह से शहर के चंगोराभाठा, डीडी नगर, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, रामनगर, गोगांव, जरवाय, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमसिवनी, राजेंद्रनगर, श्यामनगर, खमतराई, डंगनिया, गंज और गुढ़ियारी की पानी टंकीयों में भरपूर क्षमता के साथ जलभराव नहीं हो पाया. इसके कारण इन क्षेत्रों में आज शाम पेयजल आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी. वहीं गुरुवार सुबह पेयजल सप्लाई सुचारू हो जाएगा.

Read More

रायपुर।  राजधानी रायपुर  में , तेलीबांधा थाना अंतर्गत  आज सुबह अनियंत्रित कार पलट गई.गाड़ी पलटने से कार सवार लोग अंदर ही फंस गए थे. बताया जा रहा है कार पलटने के बाद लॉक हो गई थी. जिसके बाद चालक और कार सवार लोग शीशा तोड़कर बाहर निकले. हादसे का शिकार हुई कार का नंबर सीजी 10 NB 3388 है. हादसे के बाद कार लाक हो गई. हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए हैं. जिनका अस्‍पताल में इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गईl

Read More