- पत्नी के ताने से भड़का पति, गमछे से गला घोंटकर की हत्या; वारदात के बाद खुद पिता को जगाकर बताया सच..
- अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री श्री साय….
- उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने रजत जयंती उद्यान को जनसेवा में किया समर्पित..
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…
- रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर, 360 करोड़ से ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…
- रायगढ़ : 12वीं हिन्दी विशिष्ट परीक्षा अब 10 अप्रैल को
- Sonam Kapoor ने छोटे बेटे संग शेयर की क्यूट फोटो, इमोशनल कैप्शन पढ़ फैंस हुए भावुक…
- राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन…
Author: Inside News
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने के बाद आज राजनांदगांव पहुंचे और जनता से की अपील…
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मैंने 5 साल दिए हैं, मुझे राजनांदगांव लोकसभा से दीजिए मौका”,कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव पहुंचे. इस दौरान उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह गर्म जोशी से स्वागत किया. वहीं स्थानीय प्रेस क्लब में पहुंचकर भूपेश बघेल ने पत्रकार वार्ता लेकर प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान राजनांदगांव के स्थानीय प्रेस क्लब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश की विष्णुदेव सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को जमकर घेरा. प्रत्याशी घोषित होने को…
2200 युवाओं को मिलेगा रोजगार,CM साय और मंत्री OP चौधरी 2 IT कम्पनियों को सौपेंगे बिल्ट-अप एरिया आवंटन आदेश,,,,
रायपुरl 11 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री ओ.पी. चौधरी दो आईटी कंपनियों को नवा रायपुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में 90 हजार वर्गफीट बिल्ट-अप एरिया का आबंटन आदेश सौपेंगे. जहां ये कंपनियां आईटी इकाइयों की स्थापना और संचालन करेंगी. नवा रायपुर अटल नगर को इनोवेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में सर्विस सेक्टर उद्योगों को आकर्षित करने के लिए अनुकूल नीति और परिस्थितियां समग्र रूप से निर्मित की गई हैं, ताकि आईटी कंपनियां नवा रायपुर में अपनी इकाइयां लगाने के लिए प्रोत्साहित हो सकें. छत्तीसगढ़ को…
लाखों महिलाओं के खाते में नहीं आई महतारी वंदन योजना की राशि, कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने क्यों कहा ऐसा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज महतारी वंदन योजना का शुभारंभ हुआ। महिलाओं के खाते में राशि पहुंचने को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि, महतारी वंदन योजना की पहली किस्त की राशि छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के खाते में नहीं आई है। उन्होंने कहा कि, जनवरी, फरवरी और मार्च 3 महीने की राशि एकमुश्त मिलना था लेकिन कुछ महिलाओं के खाते में 1 हजार ट्रांसफर करके विष्णुदेव की सरकार मोदी की गारंटी पूरा होने का दावा कर रही है। ये महिलाओं के साथ सरासर धोखा है। भाजपा का चरित्र हमेशा से वादाखिलाफी…
रायपुर। पुलिस ने दो चंदन तस्करों को पकड़ा है और उनके कब्जे से 90 किलो चंदन लकड़ी जिसकी कीमत 7,20,000 रुपए और एक पिकअप समेत कुल 11,20,000 का सामान बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि, ये तस्कर चंदन की लकड़ी को मध्यप्रदेश से काटकर छत्तीसगढ़ में ऊंचे दाम में बेचने के फिराक में थे। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। साइबर सेल प्रभारी सुरेश कुमार ध्रुव को सूचना मिली थी कि गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम अंधियारखोह, दर्री के दो लोग चंदन लकड़ी अपने पास रखें हैं और ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। साइबर सेल प्रभारी ने…
TMC ने जारी की 42 उम्मीदवारों की लिस्ट, जिसमे पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान लड़ेंगे लोकसभा चुनाव,,,
तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बहरमपुर से TMC के उम्मीदवार पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान होंगे। आसनसोल से TMC की लोकसभा सीट के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा होंगे। कोलकाता तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कहा, “पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस अकेले लड़ेगी… देश किस दिशा में चलेगा यह बंगाल तय…
बस्तर संभाग में लगातार हो रही भाजपा नेताओं की हत्या को देखते हुए,43 BJP नेताओं को दी गई सुरक्षा,,,,,
रायपुरlलोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर के 43 भाजपा नेताओं को सुरक्षा दी है। बीजापुर के बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद बीजेपी नेताओं को Y+, Y और X कैटेगरी की सुरक्षा दी है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर, और नारायणपुर जिले के नेताओं को सुरक्षा देने का आदेश जारी किया गया है। सुकमा बीजेपी जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे को सबसे हाई Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में सुकमा जिले के 6, बीजापुर जिले के 10, दंतेवाड़ा…
कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिलछत्तीसगढ़ में कई नेताओं ने इस्तीफा दिया है तो वहीं राजस्थान में पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव और लाल चंद कटारिया सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गये।कांग्रेस के पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी बैरवा, पूर्व निर्दलीय विधायक और गुजरात की पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल के बेटे आलोक बेनीवाल, कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चौधरी, पार्टी नेता रामपाल शर्मा, रिजु झुनझुनवाला और अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे जगार – 2024 ‘हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का शुभारंभ….
रायपुरl राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगार-2024 ‘हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी जगार-2024 ‘हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 10 दिनों तक राजधानीवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रहेगी। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सहित अन्य 14 राज्यों के 120 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड ने बताया कि इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य के सुप्रसिद्ध हस्तशिल्प बेलमेटल शिल्प (ढोकरा), लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प, कालीन…
अभनपुरlअभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंडी के कोपेडीह खार के पास पेड़ में दुपट्टे का फंदे से लटकी एक युवती की लाश मिली है. अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. इस संबंध में अभनपुर थाना प्रभारी सील आदित्य ने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या ही लग रहा है. मामले की जांच के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी.घटना के बाद इलाके में इलाके में हड़कंप मच गया है.
छत्तीसगढ़ की महिलाओं का इंतजार हुआ पूरा पीएम मोदी ने डाली महतारी वंदन योजना की पहली किस्त…
रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र में किए वादे के अनुरूप रविवार को प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त प्रदान की. रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बटन दबाकर पहली किस्त के तौर पर हजार रुपए लाभान्वित महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया. योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से ज्यादा माता-बहनों को हर महीने एक हजार रुपए देने का वायदा किया गया था. भाजपा ने अपना वादा पूरा किया है. आज योजना के तहत 655 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की गई है.
