Author: Inside News

,मुंगेली।  महिला एवं बाल विकास विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है. कांग्रेसियों ने इस विभाग में हो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती को लेकर सवाल उठाया है. मामला इस कदर तूल पकड़ लिया है कि मुख्यमंत्री के नाम कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. शिकायत पत्र में कहा गया है कि जिले के मुंगेली ब्लॉक परियोजना कार्यालय में विभागीय मंत्रालय से जारी भर्ती नियमों को ताक पर रखकर एक मनमानी तरीके से खुद से अलग नियम बनाकर भर्ती विज्ञापन निकालकर भर्ती लिया जा रहा है. जिससे पात्र अभ्यर्थी का चयन न होकर अपात्र व्यक्ति…

Read More

रायपुर। सीमा शुल्क आयुक्तालय, इंदौर (भोपाल जोन) द्वारा बुधवार को रायपुर में 3.89 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मूल सिगार और विदेशी मूल रोलिंग पेपर के साथ तस्करी कर लाई गई विदेशी मूल की 40.86 लाख सिगरेट नष्ट की गई है. विदेशी मूल की सिगरेट और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध आयात के खिलाफ एक अभियान में भोपाल जोन में सीमा शुल्क आयुक्तालय, इंदौर ने रायपुर छत्तीसगढ़ में भट्टी में जलाकर विदेशी मूल की 40.86 लाख सिगरेट को नष्ट कर दिया.  इन सिगरेट के साथ ही भारत में तस्करी करके लाए गए 2000 विदेशी मूल के सिगार और 557 विदेशी मूल…

Read More

 बलौदाबाजारl एक तेज रफ्तार ट्रक ने 12 साल के बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया. बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना सुहेला थाना क्षेत्र की है. जहां साइकल सवार बच्चे को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. घटना के बाद सुहेला के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने किया चक्काजाम कर नाराजगी जाहिर की है. घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंचकर पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही. मृतक का नाम लिकेश्वर यादव है. जो अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई…

Read More

, गरियाबंद।  डोंगरी गांव में रहने वाले एक शख्स ने दरिंदगी की हद पार करते हुए अपने दो साल के मासूम बच्चे के सामने पत्नी की बर्फ तोड़ने वाला पेचकस घोंपकर हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मृतिका का शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है.  आरोपी का नाम…

Read More

 रायपुर। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष अजय क्षत्रीय के नेतृत्व में प्रांतीय दल ने उप मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर एक बेहतर मानव संसाधन नीति तैयार करने मांग रखी। 18 वर्ष बाद भी सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे कर्मचारियों की मांगों को उपमुख्यमंत्री ने संवेदनशील मुद्दा मानते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। मनरेगा कर्मियों की मांगों को जायज ठहराते हुये पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के ओ. एस. डी. एवं संयुक्त आयुक्त दीपक शर्मा राज्य के मनरेगा कर्मियों की मांगों का विस्तृत जानकारी लेकर जॉब सुरक्षा, वेतन वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा व…

Read More

रायपुर।नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती के लोगों ने जिनकी आवाज अब तक नक्सली बंदूकों के साये में चुप करा दी जाती थी, उन्होंने पहली बार विधानसभा में जनता की आवाज को जनता के प्रतिनिधियों के माध्यम से लोकतंत्र के मंदिर में गूंजते सुना। सुकमा जिले के पुवर्ती के साथ ही टेकलगुडेम और सिलेगर के ग्रामीणों ने विधानसभा में देखा कि किस तरह लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष मुद्दों पर सहमति-असमहति के बावजूद चर्चा कर अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचते हैं और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ते हैं। वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री…

Read More

, रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब जिलों से प्रमोशन के संदर्भ में दिशा निर्देश जारी हो रहे हैं। मुंगेली जिले से भी डीईओ ने मुंगेली, लोरमी, पथरिया के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को पत्र लिखा है। जिसमें 118 सहायक शिक्षकों की दावा आपत्ति 29 फरवरी तक मांगी है। पत्र में डीईओ ने कहा है कि 18 जुलाई 2023 में 118 सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति की कार्यवाही की जानी है। सूची के अनुरूप सहायक शिक्षक एलबी के पदोन्नति के संबंध में दावा आपत्ति…

Read More

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के समापन के अवसर पर कहा कि यह अमृत काल है इस अमृत काल में हमारा देश और हमारा राज्य विकास की नई ऊंचाईयां छुएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर बजट सत्र के सफल संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्रियों, सहित पक्ष-विपक्ष के सभी विधायकों के प्रति आभार प्रकट किया।संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपने अनुभवों से सत्र को नया आयाम दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मंत्रिमंडल…

Read More
job

 छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा राज्य विधिक सेवा तथा अधीनस्थ स्थापनाओं के लिए विभिन्न रिक्त पदों पर की जा रही भर्ती के अनुक्रम में सहायक ग्रेड-3/आदेशिका लेखक/कम्प्यूटर आपरेटर एवं भृत्य पद के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 10 मार्च 2024 को बिलासपुर के विभन्न स्कूलों में दो पालियों में आयोजित होगी।  प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं चयन समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया कि सहायक ग्रेड-3/आदेशिका लेखक/कम्प्यूटर आपरेटर एवं भृत्य पद हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा के संबंध में आवश्यक सूचना, प्रवेश पत्र, अभ्यर्थी की सूची इत्यादि छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट https://cgslsa.gov.in पर अपलोड की गई है।…

Read More

रायपुर। कोरबा जिले  के चोटिया-चिरमिरी मार्ग  में लोक निर्माण विभाग ने उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य करने वाले ठेकेदार को निलंबित कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा विगत 18 जनवरी को निरीक्षण और जांच में सड़क उन्नयन एवं नवीनीकरण का कार्य अमानक और गुणवत्ताहीन पाया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 9 फरवरी को ठेकेदार मेसर्स एम.के. गुप्ता एंड कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा था। ठेकेदार द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। विभाग ने ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई…

Read More