Author: Inside News

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में आज आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग में स्थापित होने वाले उद्योगों के लिए भूमि आबंटित होने के कितने दिनों बाद उद्योग स्थापित होता है, यदि उद्योग स्थापित नहीं होता है तो संबंधितों पर क्या कार्रवाई के लिए क्या प्रावधान है? वर्ष 2021 से कितने ऐसे प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है? इसका जवाब देते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि, उद्योगां के लिए जो जमीन दिया जाता है उसमें सूक्ष्म उद्योगों के लिए 2 साल, लघु उद्योग के लिए 3 साल, मध्यम उद्योग के लिए 4 साल का समय सीमा रहता है।…

Read More

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने मेलों के आयोजन के लिए 45 लाख रुपए जारी किए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रतनपुर नगर पालिका को माघी पूर्णिमा मेला के लिए 15 लाख रुपए तथा राजिम कुंभ मेला आयोजन के लिए राजिम नगर पंचायत को 15 लाख रुपए एवं गोबरा नवापारा नगर पालिका को 15 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

Read More

 रायपुर। छत्तीसगढ़ दौरे पर है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर अमित शाह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विजय शर्मा ने स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां से कोंडागांव के लिए रवाना हुए। केंद्रीय गृहमंत्री शाह कोंडागांव में पार्टी की कलस्टर स्तरीय बैठक लेकर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस कलस्टर में बस्तर के साथ महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट शामिल हैं।

Read More

 दंतेवाड़ा: कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिला खनिज न्यास निधि (डी.एम.एफ.) के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा के स्वीकृत पद के विरूद्ध एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए पूर्व में सृजित चिकित्सा विशेषज्ञों एवं चिकित्सा अधिकारी के प्रसूतिशास्त्री (GYNECOLOGIST) के 02 पद, बाल चिकित्सा (एमडी) PEDIATRIC (MD)के 02 पद, निश्चेतना विशेषज्ञ (ANESTHESIOLOGIST) के 01 पद, चिकित्सक (PATHOLOGIST) के 01 पद, ईएनटी विशेषज्ञ (ENT SPECIALIST) के 01 पद, हड्डी रोग विशेषज्ञ (ORTHOPAEDICIAN) के 01 पद तथा चिकित्सा अधिकारी (MEDICAL OFFICERS) के 10 पदों पर भर्ती किया जाना है। कलेक्टर जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के अनुमोदन उपरान्त…

Read More

रायपुर।  राजिम में हर साल आयोजित होने वाला माघी पुन्नी मेला अब ‘कुंभ कल्प मेला’ के नाम से जाना जाएगा. विपक्ष की मांग पर संशोधन विधेयक पर फैसला मतदान के जरिए हुआ, जिसमें संशोधन विधेयक के पक्ष में 43 तो विपक्ष में 30 वोट पड़ेl संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में संशोधन विधेयक पेश किया. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने विधेयक के पक्ष में अपनी बात रखते हुए कहा कि पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और इतिहास से छेड़छाड़ की. अजय चंद्राकर के बयान पर पक्ष और विपक्ष के बीच नोक-झोंक शुरू हो गई. विपक्षी सदस्यों ने राजिम माघी…

Read More

नन्हे बच्चे भी CM साय को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित रहे और मुख्यमंत्री से कहा कि “सीएम सर हमसे मिलने और आइएगा.” सीएम साय बच्चों की इस मासूम मनुहार पर मुस्कुराए और कहा बगिया तो मेरा घर है तो आप लोगों से मिलने तो आता ही रहूंगा. इसके बाद बालक आश्रम में सीएम साय ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान केक काटा और बच्चों को केक खिलाया. साथ ही बच्चों को खूब दुलार किया. इस दौरान पद्मश्री जागेश्वर यादव भी मौजूद रहे.

Read More

 रायपुर। रायपुर में 3 साल के बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने कवर्धा से गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के कब्जे से बच्चे को सही सलामत बरामद किया गया। मासूम बच्चे को आरोपी मध्य प्रदेश लेकर जा रहा था। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रवि सिंह राजपूत निवासी गीता नगर भनपुरी ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आनंद कुमार मरावी जो कि उसके साथ मजदूरी का कार्य करता है। सुबह क़रीब 10 बजे उसके घर से उनके बच्चे शिवा सिंह राजपूत को अपहरण कर ले गया। पीड़ित की शिकायत…

Read More

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिन है। इस खास अवसर पर प्रदेश भर से उन्हें जन्मदिन की बधाईयां मिल रही। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जगहों से छोटे बच्चे भी बधाई दे रहे है। सोशल मीडिया के माध्यम से बीजापुर के बच्चों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, हैप्पी बर्थडे सीएम सर!। वहीं स्कूल के बच्चों समेत आम जनता भी सीएम साय को शुभकामनाएं दे रहे है।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से हाल ही में संपन्न हुई सीजीपीएससी परीक्षा-2023 (CGPSC Exam-2023) भी अब सवालों के घेरे में है। इस परीक्षा में सामने आई गड़बड़ी के बाद राज्य सरकार ने परीक्षा नियंत्रक का ट्रांसफर कर दिया. अब यह मुद्दा विधानसभा में भी उठ गया है। यहीं नहीं भाजपा विधायक ने भी कठोर कार्रवाई की मांग की है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने सीजीपीएससी परीक्षा में गलत उत्तर दिए जाने का मामला शून्यकाल में उठाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस मामले में परीक्षा नियंत्रक को…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज बीरनपुर में हुई भुवनेश्वर साहू की हत्या का मामला उठा मृतक भुवनेश्वर साहू के पिता विधायक ईश्वर साहू ने राज्य विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से यह मामला उठाया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण की विवेचना अब भी जारी है। कोई और दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी कार्यवाई होगी। मृतक के परिवार को न्याय मिले यह सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही गृहमंत्री विजय शर्मा ने बीरनपुर घटना की जांच सीबीआई से जांच कराने की घोषणा की।

Read More