- रायपुर में बिल्डर की वादाखिलाफी! स्वास्तिक प्राइम सिटी के रहवासी पानी के लिए तरसे…
- पत्नी के ताने से भड़का पति, गमछे से गला घोंटकर की हत्या; वारदात के बाद खुद पिता को जगाकर बताया सच..
- अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री श्री साय….
- उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने रजत जयंती उद्यान को जनसेवा में किया समर्पित..
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…
- रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर, 360 करोड़ से ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…
- रायगढ़ : 12वीं हिन्दी विशिष्ट परीक्षा अब 10 अप्रैल को
- Sonam Kapoor ने छोटे बेटे संग शेयर की क्यूट फोटो, इमोशनल कैप्शन पढ़ फैंस हुए भावुक…
Author: Inside News
रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में 20 फरवरी की शाम 6 बजे के बाद से आवेदन लेने का सिलसिला थम गया है। आवेदनों के सत्यापन के बाद जल्द ही अनंतिम सूची जारी की जाएगी। आपत्ति भी ली जाएगी। दावा आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। पहले चरण में जितने भी आवेदन आएंगे, उनके सत्यापन के बाद प्रथम बार डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में मार्च माह की राशि, मार्च माह में ही अंतरित की जाएगी। 70 लाख से ज्यादा आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के…
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज बारहवां दिन है, राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को लेकर उठाया मुद्दा, विधायक राजेश अग्रवाल ने
रायपुर l छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के आज बारहवां दिन सदन की कार्रवाई प्रश्नकाल से शुरू। कल जहां सदन में कई मुद्दे गरमाए तो वही आज शुरू में ही भाजपा विधायक राजेश अग्रवाल ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को लेकर उठाया मुद्दा। विधायक ने आरोप लगाया कि तत्कालीन मंत्री के वजह से अंबिकापुर बिलासपुर चौक से लखनपुर जूनाडीह राजमार्ग की चौड़ाई फोर लेन की जगह टू लेन कर दी गई। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केवल एक व्यक्ति के मकान को बचाने के लिए यह किया गया । इस आरोप को लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने…
कोरबा। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई है. वहीं एक को गंभीर चोट आई है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है. कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम सगुना में एक ही परिवार के तीन लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया. हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई. जबकि नाती को गंभीर…
कवर्धा। सरोधा बांध में मिली यह मछली तकरीबन छह से सात फुट लंबी और करीब 80 किलों वजनी है. इतनी विशालकाय मछली के मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगो की भीड़ इकठ्ठी हो गई. इस विशालकाय मछली को जिसने भी देखा, देखता ही रह गया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. मैकल पर्वत के बीच झरनों के साथ ही सरोदा बांध भी मौजूद है. यह बांध तीनों ओर से पर्वतों से घिरा हुआ है. इस बांध में काफी मात्रा में मछलियां पाई जाती है.…
22 फरवरी को छत्तीसगढ़ में, गृह मंत्री अमित शाह 11 में से 11 सीटों को जीतने का देंगे मंत्र…
रायपुर।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर होंगे. अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोंडागांव, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर में होने वाले भाजपा के क्लस्टर बैठक में शामिल होकर लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे. अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान एक-एक मिनट का ब्योरा जारी कर दिया गया है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अमित शाह 12 बजे दिल्ली से रवाना होकर दोपहर एक बजे कोंडागांव पहुंचेंगे. कोंडागांव स्थित ऑडिटोरियम करीबन घंटेभर तक बस्तर क्लस्टर बैठक में शामिल होने के बाद जांजगीर-चांपा के लिए रवाना होंगे. हाई स्कूल…
अविश्वास प्रस्ताव लाकर BJP ने कुर्सी पर जमाया कब्जा, प्रदेश के बाद नगर सरकार भी गई कांग्रेस के हाथ से….
तखतपुरl प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही नगरीय निकायों में भी सत्ता परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है. तखतपुर नगर पालिका में भी सत्ता परिवर्तन के लिए प्रस्ताव पारित हो गया है. तखतपुर में भाजपा पार्षद दल ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है.तखतपुर में 4 साल से कांग्रेस की अध्यक्ष थी. विधानसभा चुनाव के बाद पार्षदों के दल बदल के कारण समीकरण बदल गया और भाजपा पार्षद दल ने कांग्रेस अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया. कलेक्टर के निर्देश पर पीठासीन अधिकारी एसडीएम वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ के द्वारा मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान हुआ और प्रस्ताव 5…
राईस मिल में सेंधमारी करने वाले 8 शातिर, पुलिस के हत्थे चढ़े, लाखों का सामान किया था पार…
धमतरी lआरोपियों ने राईस मिल से करीबन 100 नग लोहे का सेंट्रींग बेसप्लेट, 100 नग लोहे का प्लेट और 500 नग 4-5 फीट के लोहे का एंगल को पार कर दिया था. मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को धरदबोचा है. पुलिस ने आरोपियों के पास से पिकअप, स्कूटी समेत 3 वाहन और सामान जब्त किया है. जब्त वाहन और सामान की कुल कीमत 6 लाख 84 हजार आंकी जा रही है. राईस मिल में चोरी की शिकायत मालिक ने पुलिस से की थी. जांच में जुटी पुलिस को सीसीटीवी और मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में कुछ संदेही…
रायपुरl सीएम साय ने आगे कहा, अयोध्या के लिए फ्लाइट की सुविधा हो इसके लिए हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने उड्डयन मंत्री से बात की है. निश्चित ही उड्डयन मंत्री इस पर विचार करेंगे. सीएम साय ने विपक्ष को अयोध्या ले जाने के सवाल पर कहा कि सबको न्यौता है. रामलला दर्शन योजना सरकार की है, जो रामभक्त होंगे वे सरकार के खर्चे पर अयोध्या जा सकते हैं. अभी तो हम सिर्फ मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या जाएंगे.
महतारी वंदन योजना नहीं भर पाएं हैं फार्म, तो उदास न हों आगे भी दिया जाएगा मौका, सीएम साय ने कही यह बात …..
रायपुर l सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, महतारी वंदन योजना के अप्लाई करने का आज आखिरी दिन है. अब तक 70 लाख फार्म आ चुके हैं. सबकी जांच होगी. दावा आपत्ति का भी समय रहेगा और फिर लास्ट सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जिसके बाद लाभार्थियों को इसका लाभ दिया जाएगा. ये योजना लगातार चालू रहेगी, जो पात्र छूट जाएंगे तो उनका फिर से फार्म भराकर लाभ दिया जाएगा. हालांकि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने योजना के फार्म भरे जाने की डेट को बढ़ाने की मांग की थीl
शिक्षा के विकास के लिए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी …….
रायपुरl केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। भारत सरकार शिक्षा के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। पीएम श्री योजना के द्वितीय चरण में छत्तीसगढ़ की अपेक्षाओं के अनुरूप अधिक से अधिक स्कूलों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों में पीएम श्री योजना की आज शुरूआत की गई है। जिसके तहत 2-2 करोड़ प्रति स्कूल राशि खर्च कर स्कूलों को बड़े शहरों…
