बरेली l बरेली एलपीजी गैस गोदाम में आग के बाद खाली कराया इलाका…एक के बाद एक सिलेंडर फटने से दहशत, देंखें , बिथरी चैनपुर के रजऊ परसपुर गांव स्थित एक एलपीजी गैस गोदाम में आग लगने के बाद दहशत का माहौल हो गया। देखते ही देखते आसपास भगदड़ मच गई। गोदाम में एलपीजी से भरे सिलेंडर फटने लगे।

पूरी घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। गैस एजेंसी के गोदाम में अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण दहशत फैल गई। गांव में गोदाम के आसपास का इलाका लोगों ने खाली करना शुरू कर दिया। सिलेंडर एक के बाद एक धमाकों के साथ फटने लगे। धमाकों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
लोगों को गोदाम के पास जाने से रोका गया। जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।