भाजपा राज में अपराध बढ़ने के कांग्रेस के आरोप पर गृह मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 15 दिन की सरकार का ऐसा आंकलन नहीं किया जाता. साय सरकार का स्पष्ट मानना हैं कि संविधान के आधार पर सरकार चलें. कानून का राज हो, किसी व्यक्ति विशेष का राज न हो. कानून किसी की जेब में न हो. पहले ऐसा हुआ है, उन सबका उपचार किया जाएगा, निराकरण किया जाएगा. प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नशा बढ़ा है. 13-15 साल के बच्चे इंजेक्शन से नशा करते हैं. ये सब हर हाल में समाप्त होना चाहिए. वहीं नए साल में कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि हर दिन मेहनत और चुनौती का दिन है. अगले साल भी चुनौतियां होंगी. आने वाला समय प्रदेश के लिए अच्छा हो, कानून का राज हो. नौजवान किसी और दिशा में हैं, उन्हें समझाकर मुख्यधारा में लायेंगे.लोकसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा साय सरकार किए हुए वादों को पूरा कर रही है. आने वाले समय में भी जनता का पूरा समर्थन भाजपा को मिलेगा. वहीं बीजेपी की बैठक को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि पार्टी के निर्देश हैं, सरकारों को कैसे होना चाहिए. बार-बार बीजेपी की सरकार बने. उसके लिए स्पष्ट दिशा निर्देश हैं, उस पर चर्चा होगी.
Trending
- खरीफ तैयारियों की समीक्षा खाद-बीज की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश…
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 28 मार्च से सरगुजा में : अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में 30 राज्यों के 144 रेसलर्स दिखाएंगे दमखम…
- उपमुख्यमंत्री ने 4.08 करोड़ रूपए की लागत के सकरी नदी तटबंध निर्माण का किया भूमिपूजन…
- डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती- केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत
- अफीम की खेती पर छिड़ी सियासत, भूपेश के तंज पर अजय चंद्राकर का पलटवार…
- अंजलि राघव कमर छूने केस में पवन सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग ने भेजा समन…
- The 50 India के विनर बने शिव ठाकरे, दिग्गजों को पछाड़ जीती ट्रॉफी…
- Gold-Silver Price Crash: जंग के बीच धड़ाम हुए दाम, जानें क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट…

