ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 से न केवल भारत बल्कि प्रदेश के छोटे निवेशकों का भी बढ़ा है आत्मविश्वास :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूके, जर्मनी, जापान सहित सभी विदेशी मेहमानों, मंत्री गण, विभागीय अधिकारियों और प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया।

जीआईएस में उद्योग विभाग में 12.02 लाख करोड़, नवकरणीय ऊर्जा में 5.72 लाख करोड़, खनन एवं खनिज में 3.22 लाख करोड़, शहरी विकास में 1.9 लाख करोड़, ऊर्जा विकास में 1.74 लाख करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ है।