मध्य प्रदेश l मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में पानी की किल्लत को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने जनता से जल संरक्षण की अपील की और सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को साझा किया। गर्मी के मौसम में जल संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जागरूक करने और जल बचाने की अपील की है। MP में ‘जल गंगा जल संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ हो रहा है , जो 30 मार्च से 30 जून 2025 तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश में जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल की बूंद-बूंद बचाना आवश्यक है, क्योंकि जल से ही हमारा सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित होगा।

इस अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, जैसे…..
पौधा रोपण एवं जल स्रोतों का पुनर्जीवन
गाँव-गाँव में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम
वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य
सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जल संरक्षण के प्रयास
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और इसके लिए सभी नागरिकों को आगे आना चाहिए।
आइए, हम सभी इस अभियान में शामिल होकर जल संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाएँ और अपने प्रदेश को जल समृद्ध बनाएं।