मध्य प्रदेश l मैहर में होगा माँ शारदा लोक का निर्माण, बहनों की माँग पर मैहर सहित 19 धार्मिक नगरों में की गई शराबबंदी, परमवीर आल्हा का 1300वां जन्म वर्ष साल भर मनाया जायेगा , आल्हा की अप्रतिम वीरता ने बुंदेलखण्ड को वीरों की धरती बनाया..
मैहर में शीघ्र शुरू होगा कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण , मुख्यमंत्री ने मैहर जिले को 71 करोड़ लागत के विकास कार्यों की दी सौगात,मैहर में 250 एकड़ क्षेत्र में विशाल गौशाला का निर्माण भी किया जायेगा ,मध्यप्रदेश सबसे तेज गति से औद्योगिक विकास करने वाला राज्य..
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शराबबंदी के लिये हुआ स्वागत एवं अभिनंदन ,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मैहर में माँ शारदा देवी का भव्य शारदा लोक का निर्माण किया जायेगा। चित्रकूट में वनवासी भगवान श्रीराम लोक का भी निर्माण होगा ,इसी साल बरगी बांध से माँ नर्मदा का जल मैहर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पहुंचाया जायेगा .

प्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है। वर्ष 2003 में केवल 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा थी, जिसे 55 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाया गया है। विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से अगले 5 साल में प्रदेश में 1 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
मैहर में 250 एकड़ क्षेत्र में विशाल गौशाला का निर्माण भी किया जायेगा। आम जनता ने पुष्पवर्षा कर शराब बंदी करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत कर आभार व्यक्त किया ।