भोपाल l पूर्व मुख्यमंत्री स्व: अर्जुन सिंह की आज पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापम चौराहा पहुंचकर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस संगठन महामंत्री राजीव सिंह ने कहा की अर्जुन सिंह वह नाम था जो गरीब तबके की हमेशा मदद करते थे,

जब तक वह प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तब तक उन्होंने अनेक योजनाएं चलाईं और गरीब शोषित वर्ग के लोगों की हमेशा मदद की , इसी के साथ उन्होंने कैबिनेट मंत्री पहलाद पटेल के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें प्रह्लाद पटेल ने जनता के लिए भिखारी बताया था, राजीव सिंह ने कहा कि इस मौके पर ऐसी बात नहीं करना चाहिए मगर बात निकली है तो कहेंगे कि प्रह्लाद पटेल अर्जुन सिंह के पैर की धूल तक नहीं हैं ,

महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा अर्जुन सिंह वह नाम था जो गरीब को मदद करते थे और हमेशा उन्होंने शोषित वंचित लोगों की मदद की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने भी इस मौके पर स्व: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
