राजनंदगांव l राजनंदगांव नगर निगम में 11 फरवरी को पार्षद और महापौर के लिए चुनाव हुआ था और 15 फरवरी को रिजल्ट आए थे राजनांदगांव में भाजपा के 51 में 39 पार्षद जीते और महापौर मधुसूदन यादव 44455 वोट से जीते..।

पारस वर्मा निगम अध्यक्ष बने।महापौर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह पहुंचे थे.महापौर मधुसूदन यादव ने कहा राजनांदगांव जनता ने मुझे बड़े मतों से जिताया है। आज मैंने राजनंदगांव की जनता को शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया है.

मधुसूदन यादव ने जनता को धन्यवाद दिया ,पारस वर्मा निगम अध्यक्ष ने कहा मैं निगम मैं सबसे पहले निगम की आय बढ़ाने का काम करूंगा और कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले कोशिश करूंगा और क्षेत्र का विकास करूंगा।

रमन सिंह ने कहा ऐतिहासिक दिन है आज महिला दिवस के दिन सभी पार्षद और महापौर शपथ ले रहे हैं। राजनंदगांव की जनता ने विश्वास किया है भारी बहुमत से दिखाया है आने वाले समय राजनंदगांव के विकास पर ध्यान देंगे