देश एक बार फिर आक्रोश में है। और ये ग़ुस्सा जायज़ है।
क्योंकि पाकिस्तान ने एक बार फिर वही किया — जो उसकी फितरत में है — धोखा।
सीजफायर की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद, जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की फायरिंग, और ड्रोन हमलों ने दो जवानों की जान ले ली। छह मासूम नागरिक भी शहीद हो गए।
लेकिन अब की बार देश का मूड बदला हुआ है।….
जनता अब सिर्फ जवाब नहीं, निर्णायक कार्रवाई चाहती है।
भारत अब चुप नहीं रहेगा।

: सीजफायर की आड़ में पाकिस्तान की कायरता…
2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच एलओसी पर सीजफायर हुआ था।
कहा गया था – सीमा पर अब गोली नहीं, संवाद होगा। लेकिन हकीकत????
बीते शनिवार रात पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी
ड्रोन के ज़रिए IED और हथियार गिराना
दो जवान शहीद, जिनकी शहादत अब हर भारतीय के दिल में गूंज रही है
6 नागरिकों की जान गई — वो जो न हथियार उठाते हैं, न राजनीति करते हैं
यह सीजफायर नहीं, साजिश थी।
…
ड्रोन – कंगाल पाकिस्तान का नया आतंक एजेंडा…अब पाकिस्तान की नई रणनीति है – ड्रोन टेरर।
हथियारों की सप्लाई, नकली नोट, ड्रग्स और अब विस्फोटक — सब भेजा जा रहा है ड्रोन से।
शनिवार की रात, ड्रोन से गिराए गए IED ने तबाही मचाई।…
यह हमला सिर्फ एक तकनीकी ख़तरा नहीं है, यह सीधे-सीधे आतंकी युद्ध का नया मोर्चा है।
भारत इस तकनीक का जवाब तकनीक से ही देगा — लेकिन अब जनता मांग रही है, सिर्फ जवाब नहीं… पाकिस्तान का जड़ से सफाया।….
पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े – क्या अब वक्त आ गया है?
….
आज हर गली, हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ही बात हो रही है — “पाकिस्तान अब बहुत हो गया।” पाकिस्तान को तबाह कर दिया जाये..
बलूचिस्तान पहले ही अलगाव की आग में है।
सिंध में लगातार प्रदर्शन होते हैं।
पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ झंडे लहराते हैं।
तो सवाल यही – क्या अब वक्त आ गया है कि भारत इस टूटे हुए देश को अंदर से और खोल दे?
कूटनीतिक समर्थन बलूच और सिंधी आंदोलनों को क्यों न मिले?
क्यों न पाकिस्तान के अंदर की आवाज़ों को अंतरराष्ट्रीय मंच दिया जाए?
भारत की जनता अब यही चाहती है — पाकिस्तान के कई टुकड़े.. हो जाये.. अभी नहीं कभी.. होगा.. इसलिए अब पाकिस्तान का नेस्तनाबूत करना ही अंतिम लक्ष्य हो..
…
भारत का जवाब है – संयम की सीमा खत्म?
भारत हमेशा संयम दिखाता रहा — क्योंकि हम युद्ध नहीं, शांति चाहते हैं।लेकिन शांति एकतरफा नहीं होती।उरी के बाद सर्जिकल स्ट्राइक,पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक ,अब…? दोबारा वैसा ही जवाब? सूत्र बताते हैं कि सरकार गंभीर रणनीतिक मंथन में है।ड्रोन बेस्ड जवाब? सीमित क्षेत्र में ऑपरेशन? या फिर पाकिस्तान की सेना की किसी पोस्ट पर निशाना?….
जो भी हो — भारत अब साफ़ कर चुका है — “सीजफायर का उल्लंघन करोगे, तो पूरा इलाका ख़ामोश कर देंगे।”
जब भारत आतंक पर कार्रवाई करता है, दुनिया के कुछ हिस्सों में ‘ह्यूमन राइट्स’ की बात होती है।
लेकिन अब भारत ये स्पष्ट कर चुका है:
हम जवाब देंगे — बिना माफी मांगे।
हम कार्रवाई करेंगे — अपने लोगों की सुरक्षा के लिए।
भारत अब मौन नहीं, मुखर राष्ट्र है। और ये बदलाव हर हिंदुस्तानी महसूस कर रहा है।
आज का दूसरा पहलू यही है — शांति जरूरी है, लेकिन उससे पहले सम्मान और सुरक्षा जरूरी है।
पाकिस्तान ने फिर साबित कर दिया — वो न दोस्ती के लायक है, न वादे के।
भारत अब जवाब देगा — ऐसा जवाब जिसे वो भी याद रखेगा, और दुनिया भी।…
वीरों को श्रद्धांजलि, और देश को संकल्प।