शानदार प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम किया रोशन*
भिलाई नगर। सीबीएसई के द्वारा बुधवार को कक्षा दसवीं का परिणाम घोषित किया गया। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 भिलाई का दसवीं बोर्ड का परीक्षा फल शानदार रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का मान बढ़ाया।दसवीं बोर्ड का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा ।

केतन कुमार ने 95.6%, आईशा पांडा मैं 95.02% (आई टी में ,100 अंक) , मानन्पा पात्रा ने 94% (सोशल साइंस में 100 अंक), स्पर्शदास साहू ने 93.02%, पूर्वी सिह ने 92%, लस्या भंडारी ने 91.8%, उज्जवल कुमार 91.4%, शिविका शर्मा ने 91%, आदित्य कुमार झा ने 90.4%, तोमेश कुमार सहू ने 90.02%, रुद्र प्रताप अजमेरिया 90.2% (संस्कृत में 100 अंक) प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल कर स्कूल को गौरवान्वित किया।

21 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक, 16 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। शाला की प्राचार्या प्रियंका शुक्ला ने शानदार परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएंँ दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।वहीअभिभावकों का आभार प्रकट भी किया ।

साथ ही अभिभावकों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं को तथा प्राचार्या प्रियंका शुक्ला का आभार जताया।

