Close Menu
INSIDE27
  • Homepage
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • कवर्धा
    • धमतरी
    • कोंडागांव
    • गरियाबंद
    • बेरला
    • जगदलपुर
    • कोरबा
    • कांकेर (उत्तर बस्तर)
    • लोरमी
    • जांजगीर-चांपा
    • दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
    • बलरामपुर
    • बलौदाबाजार
    • बालोद
    • बिलासपुर
    • बीजापुर
    • बेमेतरा
    • मुंगेली
    • सरगुजा-अंबिकापुर
    • सूरजपुर
  • कारोबार
  • राजनीति
  • ऑटोमोबाइल
  • आस्था
  • खेल
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरुण परगनिहा ने डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि….

July 15, 2026

चरोदा भिलाई के भाजपा युवा नेता तरुण परगनिहा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी..

July 10, 2026

भिलाई में सहकार भारती ने मनाया सहकार सप्ताह, सहकारिता को मजबूत बनाने पर दिया जोर…

July 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरुण परगनिहा ने डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि….
  • चरोदा भिलाई के भाजपा युवा नेता तरुण परगनिहा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी..
  • भिलाई में सहकार भारती ने मनाया सहकार सप्ताह, सहकारिता को मजबूत बनाने पर दिया जोर…
  • दोहरे स्वर्ण पदक के साथ जयदीप बने भारत के धुरंधर खिलाड़ी
  • धमतरी में 53 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ा फैसला, दो तस्करों को 10-10 साल की सजा, 1-1 लाख रुपये का जुर्माना….
  • 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, स्पीकर डॉ. रमन सिंह से मिले CM साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत….
  • नकटी गांव मामले पर आज कांग्रेस की प्रेस वार्ता, जांच समिति रखेगी अपना पक्ष, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाएगी सवाल..
  • अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने रचाई शादी, बहन की विदाई पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, मां मोना कपूर को किया याद….
Facebook X (Twitter) Instagram
INSIDE27INSIDE27
  • Homepage
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • कवर्धा
    • धमतरी
    • कोंडागांव
    • गरियाबंद
    • बेरला
    • जगदलपुर
    • कोरबा
    • कांकेर (उत्तर बस्तर)
    • लोरमी
    • जांजगीर-चांपा
    • दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
    • बलरामपुर
    • बलौदाबाजार
    • बालोद
    • बिलासपुर
    • बीजापुर
    • बेमेतरा
    • मुंगेली
    • सरगुजा-अंबिकापुर
    • सूरजपुर
  • कारोबार
  • राजनीति
  • ऑटोमोबाइल
  • आस्था
  • खेल
  • क्राईम
  • मनोरंजन
INSIDE27
छत्तीसगढ़

 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण….

Inside NewsBy Inside NewsMarch 29, 2026Updated:March 29, 2026No Comments
WhatsApp Facebook Twitter Email Telegram Copy Link
Share
Facebook WhatsApp Twitter Email Telegram Copy Link

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में आयोजित जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में 79,340 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिजनों को 27.15 करोड़ रुपए की राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद छत्तीसगढ़ में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अपनी ईंधन आवश्यकताओं के लिए आयात पर निर्भर है, लेकिन केंद्र सरकार की प्रभावी विदेश नीति और विभिन्न देशों के साथ मजबूत संबंधों के कारण आपूर्ति पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें और अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिससे लोगों में अनावश्यक भय और भ्रम का वातावरण बन रहा है।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और पेट्रोल, डीज़ल या गैस का अनावश्यक भंडारण न करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे पहले ईंधन की उपलब्धता बनी रही है, वैसे ही आगे भी निर्बाध रूप से मिलती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रमिकों के कल्याण के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित 12 विभिन्न योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पंजीकृत श्रमिकों को बच्चे के जन्म पर 20,000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है। इसके अलावा मकान निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। श्रमिकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ई-रिक्शा खरीदने में भी सहायता दी जा रही है, जिसे पहले 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपए कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। यदि किसी श्रमिक का बच्चा 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करता है, तो उसे 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
इसके साथ ही मेधावी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पहले 100 बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 200 सीट कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए “दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना” संचालित की जा रही है, जिसके तहत ऐसे मजदूरों को सालाना 10,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में लाखों भूमिहीन मजदूरों के खातों में लगभग 495 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि जनधन खातों के माध्यम से अब योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले भेजी गई राशि का बड़ा हिस्सा बीच में ही खत्म हो जाता था, लेकिन अब पूरी राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता और विश्वास दोनों मजबूत हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रोविडेंट फंड (PF) प्रणाली को यूनिवर्सल बनाया गया है, जिससे श्रमिक देश के किसी भी हिस्से में काम करने पर अपना पीएफ लाभ जारी रख सकते हैं।

इसके अलावा न्यूनतम पेंशन राशि को बढ़ाकर 1000 रुपए किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि ईएसआईसी अस्पतालों के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को बेहतर और निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन के अंत में श्रमिकों को प्रदेश के विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके परिश्रम और योगदान से ही राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी श्रमिकों का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रदेशभर में आयोजित हो रहे श्रमिक सम्मेलन—श्रम मंत्री

श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में श्रमिक सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि श्रमिकों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे और उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 20,000 रुपए, मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति सहित कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही 10वीं और 12वीं में टॉप-10 में आने वाले श्रमिकों के बच्चों को 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले सवा दो वर्षों में 800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की गई है।

इसके अलावा “अटल शिक्षा योजना” के तहत श्रमिकों के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि श्रमिकों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले और उनके जीवन स्तर में सुधार हो।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने भी राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए श्रमिकों से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, नगर पालिका जशपुर के अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यशप्रताप सिंह जुदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्री गंगाराम भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, श्रमिक बंधु एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

ChhattisgarhNews StateNews
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
Inside News

Related Posts

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरुण परगनिहा ने डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि….

July 15, 2026 news 1 Min Read

चरोदा भिलाई के भाजपा युवा नेता तरुण परगनिहा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी..

July 10, 2026 news 1 Min Read

भिलाई में सहकार भारती ने मनाया सहकार सप्ताह, सहकारिता को मजबूत बनाने पर दिया जोर…

July 10, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
Recent Posts
  • प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरुण परगनिहा ने डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि…. July 15, 2026
  • चरोदा भिलाई के भाजपा युवा नेता तरुण परगनिहा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी.. July 10, 2026
  • भिलाई में सहकार भारती ने मनाया सहकार सप्ताह, सहकारिता को मजबूत बनाने पर दिया जोर… July 10, 2026
  • दोहरे स्वर्ण पदक के साथ जयदीप बने भारत के धुरंधर खिलाड़ी July 10, 2026
  • धमतरी में 53 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ा फैसला, दो तस्करों को 10-10 साल की सजा, 1-1 लाख रुपये का जुर्माना…. July 7, 2026
  • 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, स्पीकर डॉ. रमन सिंह से मिले CM साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत…. July 7, 2026
  • नकटी गांव मामले पर आज कांग्रेस की प्रेस वार्ता, जांच समिति रखेगी अपना पक्ष, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाएगी सवाल.. July 7, 2026
  • अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने रचाई शादी, बहन की विदाई पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, मां मोना कपूर को किया याद…. July 7, 2026
  • FIFA World Cup 2026 से पुर्तगाल बाहर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का टूटा विश्व कप जीतने का सपना; कार्तिक आर्यन भी हुए भावुक July 7, 2026
  • मोबाइल रिचार्ज 15% तक हो सकता है महंगा! Jio, Airtel और Vi यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका July 7, 2026
Top Posts

शिल्पा शेट्टी की पति राज कुन्द्रा फसे पॉर्नाग्रफी मामले मे बड़ी मुश्किलें, ईडी ने की घर और ऑफिस में छापेमारी

November 29, 2024

सीतापुर के स्थानीय विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का सीतापुर दौरा

September 30, 2023

डायरिया से 15 दिन में 100 से अधिक बीमार गांव में शिविर लगाकर किया जा रहा इलाज

October 2, 2023

बम्लेश्वरी मंदिर की बैठक संपन्न , बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

October 2, 2023
Don't Miss
news

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरुण परगनिहा ने डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि….

By Inside NewsJuly 15, 2026

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरुण परगनिहा ने दी डॉ तीजन बाई को श्रद्धांजलिछत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को…

चरोदा भिलाई के भाजपा युवा नेता तरुण परगनिहा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी..

July 10, 2026

भिलाई में सहकार भारती ने मनाया सहकार सप्ताह, सहकारिता को मजबूत बनाने पर दिया जोर…

July 10, 2026

दोहरे स्वर्ण पदक के साथ जयदीप बने भारत के धुरंधर खिलाड़ी

July 10, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
  • Our Authors
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Teams And Conditions
  • Homepage
  • Airtel–Adobe Partnership: एयरटेल यूजर्स को Adobe Express Premium बिल्कुल फ्री…
About Us
About Us

Welcome to www.inside27.com, your trusted source for up-to-date news and information on a wide range of topics. At inside27, we strive to deliver timely and accurate news coverage, keeping our readers informed about the latest developments in politics, technology, business, entertainment, sports, and more.

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Most Popular

शिल्पा शेट्टी की पति राज कुन्द्रा फसे पॉर्नाग्रफी मामले मे बड़ी मुश्किलें, ईडी ने की घर और ऑफिस में छापेमारी

November 29, 2024

सीतापुर के स्थानीय विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का सीतापुर दौरा

September 30, 2023

डायरिया से 15 दिन में 100 से अधिक बीमार गांव में शिविर लगाकर किया जा रहा इलाज

October 2, 2023
© 2026 All rights Reserved Inside27 Media
  • Homepage
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • कवर्धा
    • धमतरी
    • कोंडागांव
    • गरियाबंद
    • बेरला
    • जगदलपुर
    • कोरबा
    • कांकेर (उत्तर बस्तर)
    • लोरमी
    • जांजगीर-चांपा
    • दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
    • बलरामपुर
    • बलौदाबाजार
    • बालोद
    • बिलासपुर
    • बीजापुर
    • बेमेतरा
    • मुंगेली
    • सरगुजा-अंबिकापुर
    • सूरजपुर
  • कारोबार
  • राजनीति
  • ऑटोमोबाइल
  • आस्था
  • खेल
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.