छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ठंड से बचने के लिए कमरे में सिगड़ी जलाना एक परिवार को महंगा साबित हुआ. बीती रात ठंड से राहत पाने परिवार कमरे में सिगड़ी जलाकर सो गया. जिसके बाद सिगड़ी से निकलने वाली जहरीली गैस की चपेट में आने से महिला, बच्चे समेत 11 सदस्यों की हालत गंभीर हो गई है. सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू रेलवे कॉलोनी की है.जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा के न्यू रेलवे कॉलोनी निवासी निर्मला टांडी के यहां मेहमान घूमने आए थे. वहीं शनिवार की रात ठंड से बचने के लिए सिगड़ी जलाई गई, जिसे कमरे में ही रखकर परिवार सो गया. जिसके बाद सिगड़ी से निकलने वाली जहरीली गैस की चपेट में महिला और बच्चों समेत घर के 11 सदस्य आ गए, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गया. सभी घायलों को आनन-फानन में जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
Trending
- सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल..
- नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ टैक्स के बड़े बदलाव, HRA से ITR तक सब कुछ नया…
- Gold Silver Price Today: 1.51 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी में गिरावट; जानिए आज का पूरा हाल
- धीरेंद्र शास्त्री के आगमन से पहले हंगामा, कोरबा में VIP व्यवस्था को लेकर मचा बवाल
- लोकसभा में गूंजेगा छत्तीसगढ़! नक्सलवाद पर बड़ी बहस से पहले CM साय का बड़ा बयान…
- टीआरटीआई के अधिकारियों-कर्मचारियों को संग्रहालयों के रख-रखाव हेतु आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
- Varun Dhawan की बेटी को है DDH, चलने-दौड़ने में हो रही थी दिक्कत…
- लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल श्री डेका…

