रायपुर। 22 जनवरी को प्रभु श्री राम के बालरूप नूतन विग्रह को श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर के भूतल के गर्भगृह में विराजित कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसे लेकर सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में अग्रसर समाज सेवी सामाजिक समरसता प्रमुख राकेश अग्रवाल की ओर से अयोध्या से आए हुए अभिमंत्रित पूजित अक्षत कलश को राजधानी रायपुर के श्री पंचधाम मंदिर टाटीबंध कॉलोनी में विराजित किया गया. इसके बाद अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. यह यात्रा श्री पंचधाम मंदिर से निकलकर 5 किलो मीटर क्षेत्रीय भ्रमण करते हुए राधा कृष्ण मंदिर अर्थात एम्स के सामने तक की गई. शोभायात्रा के बाद भोजन प्रसादी का वितरण किया गया. यह विशाल शोभा यात्रा में श्री राम दरबार के सभी पात्र और भक्तों की ओर से निरंतर पुष्प वर्षा के साथ भव्य आतिशबाजी की गई.छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक लल्लू महाराज के लाइव कार्यक्रम ने शोभायात्रा को राममय बना दिया. इस विशाल शोभा यात्रा में 3,000 से ज्यादा मातृशक्ति, 2,500 से ज्यादा प्रबुद्धजन और बच्चे शामिल हुए. रामभक्त भगवा ध्वज लहराते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जयघोष के साथ यह यात्रा अपनी पूर्णता को प्राप्त हुई. इस कार्यक्रम की ये विशेषता रही कि इसमें सभी समाज और सभी वर्ग के लोगों ने सहयोग दिया और सम्मिलित हुए. 25 से ज़्यादा स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत और पूजन किया गया.
Trending
- सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल..
- नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ टैक्स के बड़े बदलाव, HRA से ITR तक सब कुछ नया…
- Gold Silver Price Today: 1.51 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी में गिरावट; जानिए आज का पूरा हाल
- धीरेंद्र शास्त्री के आगमन से पहले हंगामा, कोरबा में VIP व्यवस्था को लेकर मचा बवाल
- लोकसभा में गूंजेगा छत्तीसगढ़! नक्सलवाद पर बड़ी बहस से पहले CM साय का बड़ा बयान…
- टीआरटीआई के अधिकारियों-कर्मचारियों को संग्रहालयों के रख-रखाव हेतु आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
- Varun Dhawan की बेटी को है DDH, चलने-दौड़ने में हो रही थी दिक्कत…
- लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल श्री डेका…

