- खनन परियोजनाओं का हो गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध क्रियान्वयन- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…
- 1 से 3 फरवरी तक सजेगा सिरपुर महोत्सव 2026, लोक-शास्त्रीय-सूफी और बॉलीवुड संगीत का अनूठा संगम….
- रणजी ट्रॉफी: आखिरी दिन मैच ड्रॉ कराने उतरेगा छत्तीसगढ़…..
- महासमुंद : जिले में 10 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी, 399 प्रकरणों में 1.69 लाख क्विंटल जब्त
- ISPL सीजन 3 में शामिल हुए सलमान खान
- केंद्रीय बजट 2026-27 पर भड़कीं सीएम ममता बनर्जी
- केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- सतत् विकास के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक – श्री डेका
Author: Inside News
अनियमितता पर सख्त कार्यवाही : नारायणपुर महिला महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सहायक प्राध्यापक निलंबित
रायपुर,12 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय, नारायणपुर के छह प्राध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही पी.एम. उषा मद से आबंटित राशि के दुरुपयोग तथा शासन के निर्धारित वित्तीय नियमों का पालन नहीं करने के आरोपों के बाद की गई है। जारी आदेश के अनुसार सामग्री क्रय में गड़बड़ी, प्रक्रियागत अनियमितता एवं छत्तीसगढ़ वित्तीय नियम संहिता 2002 (संशोधित 2025) के उल्लंघन की पुष्टि प्रथम दृष्टया होने पर यह निर्णय लिया गया। इसके तहत महाविद्यालय के…
स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रायपुर में युवाओं के उत्साह और राष्ट्रप्रेम का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर सुभाष स्टेडियम से स्वामी विवेकानंद सरोवर तक “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी भावना और सकारात्मक सोच का विकास करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार का होना अत्यंत…
शयन आरती में हुईं शामिल, बोलीं— “बाबा का बुलावा आया और हम दौड़े चले आए” उज्जैन। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी हाल ही में मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों बहनों ने मंदिर की दिव्य शयन आरती में सहभागिता की और आध्यात्मिक वातावरण में डूबती नजर आईं। 🕉️ शयन आरती में लिया भाग, आध्यात्मिक अनुभूति से अभिभूत महाकाल मंदिर में शिल्पा और शमिता ने— आरती के दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों और मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह…
6,470 बोरियों की हेराफेरी से सूरजपुर प्रशासन में मचा हड़कंप सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में धान खरीदी केंद्रों से जुड़ी अनियमितताओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा और गंभीर मामला भैयाथान तहसील के सारारावां धान खरीदी केंद्र से सामने आया है, जहां निरीक्षण के दौरान करीब 80 लाख रुपये मूल्य का धान गायब पाया गया। इस खुलासे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। 🔍 कैसे सामने आई गड़बड़ी? धान खरीदी सत्र समाप्त होने में अब केवल कुछ ही सप्ताह शेष हैं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लगातार निरीक्षण अभियान शुरू किया है।…
जूनियर मिस इंडिया 2026 में ‘मिस फोटोजनिक’ का खिताब जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान जगदलपुर। बस्तर अंचल की होनहार बेटी पंक्ति बेदरकर ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। देश की सबसे प्रतिष्ठित बाल सौंदर्य एवं प्रतिभा प्रतियोगिता जूनियर मिस इंडिया 2026 में पंक्ति ने न केवल ‘मिस फोटोजनिक’ का खिताब अपने नाम किया, बल्कि प्रतियोगिता के टॉप-5 फाइनलिस्ट में भी स्थान हासिल किया। 👧 कम उम्र, बड़ी उपलब्धि 🎭 बस्तर की संस्कृति को दिलाई राष्ट्रीय पहचान प्रतियोगिता के दौरान पंक्ति ने अपने प्रस्तुतीकरण में— 👉 उन्होंने यह सिद्ध किया कि आधुनिक…
छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी सौगात दी है। राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन के मंच से सीएम ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। अब छत्तीसगढ़ के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। 📌 कब से लागू होगा नया DA? यह बढ़ोतरी एरियर सहित कर्मचारियों को आर्थिक राहत देगी। 🗣️ सीएम साय ने क्या कहा? मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा— 🤝 कर्मचारी संघ की प्रतिक्रिया राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजकोट स्थित मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात सौराष्ट्र रीजनल समिट 2026 का भव्य उद्घाटन किया। यह समिट 11 से 12 जनवरी 2026 तक चलेगी। 📍 कार्यक्रम की मुख्य बातें 🌍 22 देशों की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी इस समिट में 22 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं— 👉 कुल मिलाकर करीब 350 विदेशी प्रतिनिधि सम्मेलन में मौजूद हैं, जो गुजरात में निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं। 🤝 1,500 से ज्यादा एमओयू की उम्मीद 👥 5,000 से ज्यादा कारोबारी होंगे शामिल 🗺️ गुजरात में कुल 4…
खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनाने तथा किसानों की आय में दीर्घकालीन और स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संयुक्त रूप से नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयल पाम योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत ऑयल पाम की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र सरकार के अनुदान के अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा विभिन्न घटकों में टॉप-अप अनुदान प्रदान किया जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक संबल मिल सके। सहायक संचालक उद्यानिकी मुंगेली ने बताया कि ऑयल पाम की खेती में प्रारंभिक लागत अधिक होने…
कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन से ही धरातल पर साकार होती हैं शासन की नीतियां : मुख्यमंत्री श्री साय..
कर्मचारी शासन-प्रशासन की रीढ़ होते हैं और उनकी ईमानदारी, कर्मठता तथा संवेदनशीलता से ही सरकार की योजनाएं, नीतियां और निर्णय वास्तविक रूप में धरातल पर उतरते हैं। छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा आप सभी की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन के कारण ही प्रभावी ढंग से कार्य कर पा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसर में राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महंगाई भत्ता 55…
भाषण, काव्य पाठ एवं रंगोली प्रतियोगिता का होगा आयोजन सूरजपुर, 11 जनवरी 2026 संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को जिले के युवाओं के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में यह आयोजन तिलसिवां ऑडिटोरियम सूरजपुर में सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के समस्त स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थी एवं खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है।
