- Airtel Recharge Plans: ₹299 वाला प्लान बंद, अब ₹349 से शुरू हुआ डेली डेटा वाला रिचार्ज; जानें नए प्लान में क्या मिलेगा..
- Jio Credit में Bank of America का बड़ा निवेश..
- पिता के निधन से भावुक हुए लियोनेल मेसी
- समय रैना के ‘India’s Got Latent’ में तंजानियाई छात्र के खुलासे पर बवाल, भारतीय टैक्सपेयर्स ने उठाए सवाल…
- रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में, 17 टोलियां दिखाएंगी परेड का दमखम; आज फुल ड्रेस रिहर्सल
- छत्तीसगढ़ में 5 महीने से नए LPG कनेक्शन बंद, 2 लाख से ज्यादा आवेदन लंबित; अब 10 किलो का प्रीमियम फाइबर सिलेंडर देगा विकल्प
- रायपुर में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम ठप, 7 महीने से ज्यादा समय से ITMS का संचालन प्रभावित; 8 करोड़ का भुगतान अटका…
- हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..
Author: Inside News
रायपुर, 7 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून अपनी सही लय में आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 1 जून से लेकर आज तक की स्थिति में प्रदेश में कुल 241.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा (252.7 मिमी) का 95.6 प्रतिशत है, जो यह दर्शाता है कि राज्य में मानसून की स्थिति पूरी तरह सामान्य और संतोषजनक बनी हुई है। बलरामपुर और कोरबा में जमकर बरसे बदरा …
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त…
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने स्वेच्छानुदान मद से बस्तर जिले के विकासखंड दरभा के सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मांझीगुडा चिंगपाल को 10 कंप्यूटर प्रदान किए। इसके लिए राज्यपाल द्वारा पूर्व में स्वीकृति प्रदान की गई थी। लोक भवन में आज राज्यपाल ने विद्यालय के लिए कंप्यूटरों का औपचारिक रूप से हस्तांतरण किया। इन कंप्यूटरों के माध्यम से सुदूर वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा सूचना प्रौद्योगिकी…
छत्तीसगढ़ के जयदीप साहू ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक..
66 किग्रा सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन, अफ्रीका में लहराया तिरंगा; छत्तीसगढ़ के अन्य खिलाड़ियों से भी पदक की उम्मीद भिलाई, सुबोध तिवारी,,, छत्तीसगढ़ के पावरलिफ्टर जयदीप साहू ने एशियन, पैसिफिक एवं अफ्रीका अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 66 किलोग्राम सीनियर वर्ग में उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जयदीप साहू ने प्रतियोगिता में स्क्वाट में 180 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 102.5 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 170 किलोग्राम वजन उठाया। कुल 452.5 किलोग्राम के साथ उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया और अफ्रीका की…
कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति..
हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं विकसित शहर बनेकृ इसी संकल्प को साकार करते हुए नगर विधायक एवं प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के सतत प्रयासों से नगर पालिक निगम कोरबा को 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 37 करोड़ 28 लाख रूपए से अधिक राशि के 116 विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अप्रैल 2026 में विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति हेतु राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इन प्रस्तावों की शीघ्र स्वीकृति के लिए मंत्री श्री लखन…
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र महाराज के नेतृत्व में संचालित सर्वाेदय शांति पदयात्रा से जुड़े संतों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ आगमन पर संतों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संत समाज के विचार और जीवन मूल्य समाज में शांति, सद्भाव, नैतिकता तथा मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सर्वाेदय शांति पदयात्रा को सामाजिक समरसता, अहिंसा और विश्व बंधुत्व का प्रेरक अभियान बताते हुए इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।उल्लेखनीय है कि यह…
08 जुलाई को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…
रायपुर, 03 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक बुधवार, 08 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय) में होगी। यह बैठक राज्य सरकार की नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों, नई योजनाओं, नीतिगत फैसलों और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। कैबिनेट के समक्ष कई विभागों द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव रखे जा सकते हैं, जिन पर मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने के बाद उन्हें लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। बैठक में किसानों,…
दुर्ग, सुबोध तिवारी,, दुर्ग के चिखली स्थित एस.आर. हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज में बुधवार को नेशनल डॉक्टर्स डे’ बड़े ही उत्साह के साथ गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। इस खास मौके पर अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और स्टाफ को सम्मानित भी किया गया। सभी ने मिलकर केक काटा और खुशियां साझा कीं। यह आयोजन समाज में डॉक्टरों के अद्वितीय योगदान, त्याग और सेवा भावना के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से किया गया था। डॉक्टर समाज के लिए सेवा और मानवता के प्रतीक,, इस मौके पर एस आर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज के चेयरमैन संजय तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…
Share Market Update: सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार; IT और FMCG शेयरों में जोरदार खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को मजबूत तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex करीब 500 अंक चढ़कर 74,400 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि Nifty 50 लगभग 150 अंक की बढ़त के साथ 23,400 के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी IT और FMCG सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों को मजबूती मिली। बाजार में तेजी की मुख्य वजह आज की तेजी के पीछे घरेलू निवेशकों की मजबूत खरीदारी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बावजूद भारतीय बाजार मजबूती दिखा रहा है।…
यूरोपीय यूनियन (EU) ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर अपने प्रस्तावित 21वें प्रतिबंध पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज में रूस की युद्ध क्षमता को कमजोर करने के साथ-साथ उन विदेशी कंपनियों को भी निशाने पर लिया गया है, जिन पर रूस के सैन्य-औद्योगिक नेटवर्क को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहायता देने का आरोप है। भारत को झटका क्यों माना जा रहा है? EU की विदेश नीति प्रमुख Kaja Kallas ने कहा है कि भारत, चीन, तुर्किये, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य देशों में स्थित लगभग 50 कंपनियों पर नए एक्सपोर्ट कंट्रोल (निर्यात नियंत्रण) लागू किए जाएंगे।…
बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 86 रन से हराकर वनडे में दर्ज की सिर्फ दूसरी जीत
क्रिकेट जगत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब Bangladesh ने मीरपुर के Sher-e-Bangla National Cricket Stadium में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में Australia को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत 86 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की सिर्फ दूसरी जीत बताई जा रही है। इससे पहले बांग्लादेश ने 18 जून 2005 को कार्डिफ में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली। टॉस हारने के बाद भी बांग्लादेश ने बनाया मजबूत स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश…
