दुर्ग जिले के खुर्सीपार भिलाई थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर मार्च 2023 में होली के दिन हुई एक युवक शुभम राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर तपन सरकार को चंपारण से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है,, इसके पहले पुलिस ने उसके घर पर छापामार कार्रवाई कर उसे पकड़ने की असफल कोशिश की थी,, गैंगस्टर तपन सरकार भागने में कामयाब हो गया था,, खोजबीन में लगी पुलिस टीम को उसके चंपारण में होने का पता चला तो तपाक से पहुंच कर उसे धर दबोचा,, खुर्सीपार क्षेत्र में 9 मार्च 2023 को मृतक शुभम राजपूत की हत्या आरोपी सेवक निषाद ने धारदार हथियार से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था,, वारदात के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने हत्यारे सेवक निषाद को गिरफ्तार कर लिया,, आरोपी सेवक निषाद ने पुछताछ में पुलिस को बताया था कि मृतक शुभम राजपूत तपन सरकार के नाम पर रंगदारी करते हुए पैसा वसूली करता था,, होली के दिन भी मृतक पैसों की मांग कर रहा था,, इसी दौरान दोनो के बीच वाद विवाद हुआ और आरोपी सेवक निषाद ने धारदार हथियार से गले पर वार कर शुभम को मौत के घाट उतार दिया,, उसी मामले में तपन सरकार का हाथ होने के शक पर पुलिस विभाग की सयुक्त टीम ने तपन सरकार को गिरफ़्तार किया है,,,,,
Trending
- Airtel Recharge Plans: ₹299 वाला प्लान बंद, अब ₹349 से शुरू हुआ डेली डेटा वाला रिचार्ज; जानें नए प्लान में क्या मिलेगा..
- Jio Credit में Bank of America का बड़ा निवेश..
- पिता के निधन से भावुक हुए लियोनेल मेसी
- समय रैना के ‘India’s Got Latent’ में तंजानियाई छात्र के खुलासे पर बवाल, भारतीय टैक्सपेयर्स ने उठाए सवाल…
- रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में, 17 टोलियां दिखाएंगी परेड का दमखम; आज फुल ड्रेस रिहर्सल
- छत्तीसगढ़ में 5 महीने से नए LPG कनेक्शन बंद, 2 लाख से ज्यादा आवेदन लंबित; अब 10 किलो का प्रीमियम फाइबर सिलेंडर देगा विकल्प
- रायपुर में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम ठप, 7 महीने से ज्यादा समय से ITMS का संचालन प्रभावित; 8 करोड़ का भुगतान अटका…
- हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..

