भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हर बार नए साल की शुरुआत मजदूरों के साथ करते हैं. इस बार भी पूर्व सीएम भूपेश बघेल गांधी मैदान स्थित पुराने कांग्रेस भवन के पास मजदूरों के बीच नए साल की शुरुआत करने पहुंचे. उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नववर्ष की प्रदेशवासियों को बधाई दी.इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी नई शुरुआत मजदूर साथियों के साथ किया है, हर बार करते हैं. ये परम्परा हम जारी रखे हैं, मजदूरों के हित में हमारी सरकार ने शुरू किया. गरीब के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ सके इसलिए लिए हमने आत्मानंद स्कूल खोले, आज पूरे देश में 5 किलो राशन मिलता हैं, हमारी सरकार 35 किलो देना शुरू किया, स्वास्थ्य के क्षेत्र में जेनेरिक मेडिकल, हार्ट बाजार क्लिनिक योजना, मोहहल्ला में जाकर गरीबों का इलाज किये, सभी वार्ड में मेडिकल मोबाइल यूनिट जाता था, तमाम प्रकार के इलाज होते थे, ये सब हमने शुरू किया. गरीबों की आय बढ़े इसके लिए गौमाता की सेवा के माध्यम से गोबर गौमूत्र खरीदे, लाखों परिवारों की आय बढ़ी, स्व सहायता समूह की महिलाओं को काम दिया, मेहनतकश साथी को सम्मान देना का काम किया, मजदूर दिवस के दिन बोरे-बासी, चीला-फरा, अंगाकर रोटी का भी मजा लिए, जब हम सरकार में थे तो ये सब शुरुआत किये थे. 2024 मंगलमय हो यही कामना है.
Trending
- सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल..
- नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ टैक्स के बड़े बदलाव, HRA से ITR तक सब कुछ नया…
- Gold Silver Price Today: 1.51 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी में गिरावट; जानिए आज का पूरा हाल
- धीरेंद्र शास्त्री के आगमन से पहले हंगामा, कोरबा में VIP व्यवस्था को लेकर मचा बवाल
- लोकसभा में गूंजेगा छत्तीसगढ़! नक्सलवाद पर बड़ी बहस से पहले CM साय का बड़ा बयान…
- टीआरटीआई के अधिकारियों-कर्मचारियों को संग्रहालयों के रख-रखाव हेतु आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
- Varun Dhawan की बेटी को है DDH, चलने-दौड़ने में हो रही थी दिक्कत…
- लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल श्री डेका…

