जाम को लेकर प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कुछ दिन स्थिति बेहतर रहती है,भारीवाहन व्यवस्थित रहते है,फिर जैसे जैसे दिन बीतते हैं भारीवाहन चालक अपनी मनमानी में उतर आते हैं। फिलहाल हम बात कर रहे हैं जिले के सबसे व्यस्तम मार्ग कोरबा कुसमुंडा अंतर्गत सर्वमंगला चौक की। यहां पर फोरलेन के एक ओर भारी वाहन पार्किंग बना कर फिर से खड़े होना प्रारंभ कर दिए हैं और दूसरी लेन में भारी वाहन चल रहे है। ऐसे में हल्के वाहनों के लिए मार्ग अवरोध हो रहा है, बीते शाम जहां लगभग 4 घंटे सर्वमंगला चौक और पुल पर दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा, वहीं आज गुरुवार को भी जाम की यही स्थिति है। यहां पर सीधे तौर पर सड़क के दोनों और भारी वाहन खड़े हो रहे हैं। कई स्थानों पर तो भारी वाहन एक ही दिशा में दो लाइन लगाकर खड़े है, सर्वमंगला पुलिस के जवान और ट्रैफिक पुलिस के जवान भी यहां दिखाई दे रहें हैं,बावजूद इसके जाम धीरे-धीरे इतना व्यापक हो गया की स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया है। लोग घंटो जाम में फंस रहे हैं।
Trending
- प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरुण परगनिहा ने डॉ. तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि….
- चरोदा भिलाई के भाजपा युवा नेता तरुण परगनिहा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी..
- भिलाई में सहकार भारती ने मनाया सहकार सप्ताह, सहकारिता को मजबूत बनाने पर दिया जोर…
- दोहरे स्वर्ण पदक के साथ जयदीप बने भारत के धुरंधर खिलाड़ी
- धमतरी में 53 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ा फैसला, दो तस्करों को 10-10 साल की सजा, 1-1 लाख रुपये का जुर्माना….
- 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, स्पीकर डॉ. रमन सिंह से मिले CM साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत….
- नकटी गांव मामले पर आज कांग्रेस की प्रेस वार्ता, जांच समिति रखेगी अपना पक्ष, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाएगी सवाल..
- अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने रचाई शादी, बहन की विदाई पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, मां मोना कपूर को किया याद….

