धमतरी..कुछ साल पहले धमतरी के गंगरेल बांध और आसपास गांवो में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर सडको में घूमते मिलता था….लेकिन अब इस क्षेत्र में मोर विलुप्ती के कगार पर पहुंच गए है….स्थानीय लोगो का कहना है कि लगातार शिकारियों के व्दारा मोरो का शिकार हो रहा है….जिस पर रोक लगाने वन विभाग व्दारा कोई पहल नही किया जा रहा है….जिसके चलते अब मोरो की संख्या कम हो रही है….दरअसल गंगरेल बांध क्षेत्र के ग्राम खिडकीटोला, तुमराबहार,डांगीमाचा, तुमा बुजुर्ग,विश्रामपुर और कसावाही के आसपास के गांव में मोर सुबह व शाम होते ही सडको में देखने को मिल जाते थे…लेकिन पिछले कुछ समय से मोर सड़कों पर दिखाई नहीं देता….स्थानीय लोगो का कहना है कि गंगरेल बांध के आसपास के गांव में सुबह व शाम को शहर व गांव के कुछ लोग बंदूक लेकर वहां जाते हैं…और मोर का शिकार करते हैं….बताते है कि शिकारी इनके मांस के लिए इनका शिकार करते है और उनके पंखो को गांव वालो को दे देते है…..साथ ही बाहरी लोग गांव वालो को पैसे देकर मोरो का शिकार करवाते है….पक्षी प्रेमियों का कहना है कि अगर वन विभाग राष्ट्रीय पक्षी मोर का सरंक्षण करते है तो ईलाके में पर्यटन को काफी बढावा मिलेगा….बहरहाल वन विभाग का कहना है कि क्षेत्र में मोर संरक्षण और संर्वधन के लिए काम किया जा रहा है….साथ ही वन विभाग का कहना है कि अभी तक शिकार की कोई सुचना नही मिली है.
Trending
- Airtel Recharge Plans: ₹299 वाला प्लान बंद, अब ₹349 से शुरू हुआ डेली डेटा वाला रिचार्ज; जानें नए प्लान में क्या मिलेगा..
- Jio Credit में Bank of America का बड़ा निवेश..
- पिता के निधन से भावुक हुए लियोनेल मेसी
- समय रैना के ‘India’s Got Latent’ में तंजानियाई छात्र के खुलासे पर बवाल, भारतीय टैक्सपेयर्स ने उठाए सवाल…
- रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में, 17 टोलियां दिखाएंगी परेड का दमखम; आज फुल ड्रेस रिहर्सल
- छत्तीसगढ़ में 5 महीने से नए LPG कनेक्शन बंद, 2 लाख से ज्यादा आवेदन लंबित; अब 10 किलो का प्रीमियम फाइबर सिलेंडर देगा विकल्प
- रायपुर में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम ठप, 7 महीने से ज्यादा समय से ITMS का संचालन प्रभावित; 8 करोड़ का भुगतान अटका…
- हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी..

