सूरजपुर l सूरजपुर के सिरसी धान खरीदी केंद्र में देर रात अवैध तरीके से धान खरीदी करने का विडियो वायरल हुआ है,, जहा 31 जनवरी को प्रदेश में धान खरीदी बंद हो चुकी है,,

ऐसे में सिरसी धान खरीदी केंद्र में देर रात अवैध तरीके से धान खरीदी कर ट्रैक्टर से धान उतारा जा रहा था,, जहा गांव के कुछ युवकों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिए,,
जिससे धान खरीदी केंद्रों में हड़कंप मचा हुआ है,, वही वीडियो बनाने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि धान खरीदी केंद्रों में अवैध तरीके से धान खपा कर प्रबंधक और कर्मचारियों द्वारा किसानो के नाम पर बड़ी रकम की हेराफेरी की जा रही है,, वही तहसीलदार भैयाथान ने जांच कर कार्यवाही की बात किए,,