बिलासपुर। टीचर द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. मामले में परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है. 14 वर्षीय अहमद रज़ा बुधवारी बाजार क्षेत्र के रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है. उसे संस्कृत के शिक्षक ने छड़ी टूटने तक बेरहमी से पीटा. बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह कॉपी में नोट्स नहीं लिख पाया, जिसके कारण संस्कृत के शिक्षक राकेश कुमार को गुस्सा आ गया और अपने हाथ में रखे मोटी छड़ी से उसके पीठ पर इतने गहरे चोट दिये की छात्र अहमद रजा बदहवास होकर गिर गया. उसे जब होश आया तब वहां मौजूद किसी व्यक्ति के फोन से उसने अपने पिता इमरोज अहमद को कॉल किया. परिजन जब रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचे, तो डरे सहमे बच्चे ने पूरे घटना की जानकारी अपने पिता को दी,शिक्षक को स्कूल से निकालने की मांग की है.
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के मंत्री आबे नोरिआकि की मुलाकात, निवेश और विकास पर चर्चा…
- दुबई में एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी को शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती..
- मैं भारत हूं” थीम पर भव्य बाइक-स्कूटी रैली, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज..
- T20 World Cup 2026: चैंपियन टीम इंडिया ने बनाए 10 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड, 19 साल का इतिहास बदला…
- टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर, संकटमोचन से लिया आशीर्वाद…
- बीजेपी नेता की अफीम खेती पर कांग्रेस का हमला, आज करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस..
- सिंगर बादशाह पर संकट! ‘टटीरी’ गाने को लेकर 3 FIR, गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस की टीमें गठित…
- अनिल अंबानी की बढ़ीं मुश्किलें! ₹1,085 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में CBI की नई FIR…

